Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नितिन ठाकुर भी आए यूट्यूब पर, कुछ बेहतरीन सुनने के लिए जरूर देखें

जटिल और पेचीदा मुद्दे आम जन को समझ में आएं इसके लिए सोशल मीडिया पर नई मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने वाले हैं युवा पत्रकार नितिन ठाकुर और उनके साथी। ‘Nitin Notes’ नाम से शुरू किया गया ये यूट्यूब चैनल लोगों तक सरल भाषा में जटिल से जटिल मुद्दों को पेश करने का दावा करता है।

छोटे पैमाने से शुरू किये गए इस चैनल का विज़न बहुत बड़ा है। जानकारी के मुताबिक चैनल ना सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि कई पहलुओं से जुड़ी खबरें छुएगा जिसमें पॉडकास्ट से लेकर लोगों से सीधे संपर्क के प्रोग्राम शुरू किये जाएंगे। फिलहाल टीम नितिन नोट्स का मकसद लोगों तक पहुंचना और उन्हें जागरूक करना है ताकि उन्हें एक ख़ास भीड़ में शामिल होने से बचाया जा सके।

अब तक इस चैनल पर लगभग 8 ऑर्गेनिक वीडियोज़ डाले जा चुके हैं। जिनकों काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज़ एक हफ्ते के अंदर टीम नितिन नोट्स से हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। Point To Be Noted और Maafi Dayi Diyo Sarkaar नाम से अभी दो कैटेगरीज़ शुरू की गई हैं। Point To Be Noted में लोगों के सामने ताज़ा मामलों को सरल भाषा में रखा जायेगा, इस कैटेगरी में पोस्ट किया गया उर्जित पटेल के इस्तीफे का वीडियो ख़ासा पसंद किया जा रहा है। वहीँ दूसरी कैटेगरी व्यंग्य से भरी होगी।

नितिन ठाकुर से जब इस चैनल के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि #nitinnotes को शुरू करने के पीछे कॉन्सेप्ट ही ये रहा कि सरल और साधारण तरीके से जितने लोग हो सकें उन तक बात पहुंचा सकें। इसमें हाउसवाइफ, नौ से पांच जॉब करनेवाले दोस्त और छात्र अहम हैं। राजनीति, सिनेमा, अफवाहों, आर्थिक नीतियों, चोरी छिपे बदले जा रहे अहम डिस्कोर्स का असर सबसे ज़्यादा इन्हीं पर पड़ता है। अपनी व्यस्तताओं, भारी शब्दावलियों और कई बार आलस के चलते वो इन्हें छिटककर आगे बढ़ जाते हैं।

हफ्ते भर पहले की गई छोटी सी शुरूआत से आज 1 हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं। चुनावी साल में ऐसा बहुत कुछ होगा जिसे समझना हम सबके लिए ज़रूरी है। सरकारें, नौकरशाही और एलीट तबका यही चाहता है कि वो सब हम कम से कम समझें। उनकी इस कोशिश से अपनी कोशिश की टक्कर है।

ख़ास बात ये है कि इस चैनल की कहीं से कोई फंडिंग नहीं हो रही है, इस टीम से जुड़े लोगों ने खुद ही इस मुहिम को शुरू किया है।

चैनल पर जाने, सब्सक्राइब करते हुए हर नोटिफिकेशन पाने के लिए बेल आइकन पर क्लिक करने और अब तक अपलोड हुए वीडियोज को एक नज़र देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

https://www.youtube.com/channel/UCjIQzWpsvFWdU8SjwuklOyQ

आइये नितिन की जुबान से एक रोचक कहानी सुनते हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन