Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दो साल से जबरन सेक्स कर रहा था संपादक, एक दिन महिला पत्रकार ने कर दिया मर्डर!

सम्पादक नित्यानन्द पांडेय

मुंबई : मुंबई की एक मासिक समाचार पत्रिका इंडिया अनबाउंड के संपादक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने इसी मैग्जीन में कार्यरत महिला पत्रकार और मैग्जीन के प्रिंटर को गिरफ्तार कर लिया है. महिला पत्रकार दो साल से यौन शोषण से त्रस्त थी.

ठाणे ग्रामीण पुलिस ने संपादक नित्यानंद पांडे की हत्या के मामले में संपादक की 24 वर्षीय सहायक और सहकर्मी अंकिता मिश्रा से पूछताछ की. पहले उसने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था.

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. अंकिता ने हत्या और संपादक के बारे में पुलिस को विस्तार से बताया. अंकिता के मुताबिक संपादक नित्यानंद पांडे पिछले दो सालों से लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे.

वो बार-बार ऐसा करने से रोकती थी लेकिन वो नहीं माने. इसके बाद अंकिता ने मैग्जीन के प्रिंटर सतीश मिश्रा के साथ मिलकर संपादक पांडे से छुटकारा पाने की योजना बनाई. शुक्रवार को अंकिता अपने संपादक को एक संपत्ति दिखाने के बहाने से साथ ले गई.

वहां उसने नित्यानंद पांडे को नशीला ड्रिंक पिलाया जिससे वो बेहोश हो गए. तब अंकिता और सतीश ने गला घोंटकर हत्या कर दी व लाश भिवंडी के सुनसान इलाके में फेंक दिया.

नित्यानंद पांडे मुंबई और ठाणे जिलों के अमीर पत्रकारों में से थे. उनके संबंध नौकरशाहों और राजनेताओं से थे. वे महंगी लग्जरी कारें चलाते थे. पांडे की मैग्जीन को खूब सरकारी विज्ञापन मिलते थे.

मूल खबर….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन