Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ओम बिरला से वरिष्ठ पत्रकार को याद आया बचपन का क्लासरूम, स्पीकर और माइक!

म बिरला का लोकसभा का स्पीकर बनना लगभग-लगभग तय हो चुका है. ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत टंडन ने बिरला का फोटो लगाकर अपने स्कूल के दिनों को याद कर एक ट्वीट किया है. प्रशांत टंडन के ट्वीट को रिपोस्ट कर दूसरे वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह ने जवाब में क्या कुछ लिखा, नीचे पढ़िए…

प्रशांत टंडन-
माइक की कारीगरी मुझे भी आती है: जब स्कूल में था तब मॉर्निंग असेंबली, डिबेट और दूसरे कार्यक्रमों में माइक, स्पीकर और एम्प्लीफायर सेट करने की जिम्मेदारी मुझे ही मिली हुई थी। हमारे Work Experience (जिसे बाद में SUPW कहते थे) के टीचर अफ़रोज़ खालिद सर ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का काम सिखाया और बाद में मुझे ही उसका जिम्मा दे दिया।

हर प्रोग्राम में एम्पलीफायर के पास ही बैठता था और कभी कभी किसी स्टूडेंट या टीचर से बीच बीच में माइक स्विच ऑफ करके खुन्नस भी निकालता था।

तब मुझे नहीं मालूम था की माइक स्विच ऑफ करने की कला से लोकसभा का स्पीकर भी बना जा सकता है।

संजय कुमार सिंह-
प्रशांत जी, पर उसके लिए सांसद बनना होगा। एक बार तो बन भी जायें, ऐसा काम करके दोबारा जीत जायें इसके लिए चुनाव क्षेत्र कहां मिलेगा। वह तो बिरला ही होगा। जय श्री राम कहिये, मस्त रहिये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन