Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ इंडिया 24×7 के आउटपुट हेड ओम प्रकाश ने इस्तीफा दिया!

नई दिल्ली। न्यूज़ इंडिया 24×7 चैनल से एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। चैनल के आउटपुट हेड ओम प्रकाश ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उस वक्त आया जब चैनल प्रबंधन ने उनके सामने दो विकल्प रखे—

पहला- वे अपनी सैलरी घटाकर एक लाख रुपये प्रतिमाह पर ले आएं; और दूसरा- आउटपुट हेड जैसे जिम्मेदार पद से हटकर एक छोटा पद स्वीकार करें।

सूत्रों का कहना है कि ओम प्रकाश ने इन दोनों ही प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि यह उनके आत्मसम्मान और अब तक के पेशेवर योगदान के खिलाफ है। विदाई के वक्त उन्होंने भावुक स्वर में कहा—”लगता है मेरा इस संस्था में इतना ही समय लिखा था।” इसके साथ ही उन्होंने चैनल को अलविदा कह दिया।

ओम प्रकाश के जाने के बाद न्यूज़ रूम में माहौल कुछ देर तक भारी रहा। वे न सिर्फ शीर्ष पद पर थे, बल्कि एक ऐसे वरिष्ठ भी, जिन्होंने नए पत्रकारों को न केवल गढ़ा, बल्कि उन्हें newsroom की जटिलता से भी परिचित कराया।

उनकी खासियत यह थी कि वे अपने पद की गरिमा को बिना अहं के निभाते थे। डांट-डपट की जगह वे संवाद और सुधार में यकीन रखते थे। कई इंटर्न्स और जूनियर पत्रकारों के लिए वे एक प्रशिक्षक से ज्यादा एक भरोसेमंद वरिष्ठ थे।

हालांकि, चैनल प्रबंधन की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि संस्थान लागत में कटौती और आंतरिक ढांचे को lean बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह फैसला प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा भी माना जा सकता है।

न्यूज़ इंडिया 24×7 में यह विदाई सिर्फ एक पद की नहीं, बल्कि उस कार्यशैली की थी जो संवाद, अनुशासन और नेतृत्व को साथ लेकर चलती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajay thakur

    June 10, 2025 at 10:48 pm

    मैंने सर के साथ काम तो नहीं किया लेकिन एक बार उनके दफ्तर में ही मुलाकात हुई थी जहां उनके द्वारा कुछ इंटर्न को बड़े ही प्यारी भाषा में संवाद के द्वारा समझते हुए देखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन