Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आउटलुक पत्रिका ने खुद को फंसता देख राजा भैया से 27 साल बाद माफी मांगी है!

आउटलुक मैगज़ीन ने 21 सितंबर 2025 को प्रकाशित अपने नोटिस में स्वीकार किया कि 17 नवंबर 1997 को छपे एक लेख “Aaj ka Minister Goonda King of Kunda” से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची थी। मैगज़ीन ने माना कि उस लेख की भाषा और उसमें दिए गए संकेत भ्रामक, अनुचित और असत्य थे। लंबे समय तक खिंची इस देरी पर भी खेद जताते हुए आउटलुक ने राजा भैया को हुए मानसिक, सामाजिक और राजनीतिक नुकसान पर गहरी क्षमा याचना की और लेख में किए गए सभी आरोपों व शब्दों को वापस लिया।


रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने अपने ट्वीट में क्या कुछ लिखा है पढ़ें…

बात आज से 27 वर्ष पहले की है, देश की एक बड़ी पत्रिका Outlook ने हमारा साक्षात्कार लिया पर बहुत ही अभद्र भाषा में उसे छापा, लोग उसे पढ़के हतप्रभ थे कि इतनी बड़ी पत्रिका ऐसी भाषा का उपयोग कैसे कर सकती है। किसी की नकारात्मक छवि बनाना मीडिया के लिए बड़ा आसान काम है।

मीडिया भी जानती है कि मैंने अपने सार्वजनिक और निजी जीवन में भाषा की मर्यादा का सदैव ध्यान रखा है, ख़ैर हमारे एक समर्थक से रहा नहीं गया और उन्होंने Outlook पर न्यायालय में मानहानि का मुक़दमा कर दिया, न्यायचक्र चलता रहा और समय बीतता गया, अब फ़ैसले का दिन निकट आ गया था, जब उन्हें लगा कि निर्णय सत्य के पक्ष में होगा और उनके विपरीत जायेगा तो उन्होंने हमसे सम्पर्क किया, मुक़दमा वापस लेने का अनुरोध किया और माफ़ीनामा छापने पर सहमत हुये।

अंततः उन्होंने उक्त माफ़ीनामा छापा जो आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं।

यद्यपि 27 वर्ष बाद माफ़ीनामा छापने से सार्वजनिक जीवन में हुई हानि की भरपाई नहीं की जा सकती है। मीडिया के लिए बहुत आसान है किसी को ‘हीरो’ या ‘खलनायक’ बना देना, ख़ासकर मुझे लेकर बहुत ही अनर्गल बातें छप चुकी हैं, लेकिन कहते हैं ना कि सांच को आंच नहीं।

सत्य मेव जयते…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन