Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

“पंचम तल” का पहला एपिसोड देखें!

लखनऊ- विवेक त्रिपाठी ने अपने नए टीवी शो ‘पंचम तल’ की शुरुआत कर दी है। इस शो के जरिए वह प्रशासनिक तंत्र के काम करने के तरीके और फैसलों के पीछे के प्रभावों को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश करेंगे।

अपने पहले शो को लेकर विवेक त्रिपाठी ने दर्शकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह उनके करियर का एक नया अनुभव है, क्योंकि वह पहली बार किसी टीवी चैनल पर अपना शो कर रहे हैं। उन्होंने सभी दर्शकों—मित्रों, सहयोगियों, समर्थकों और आलोचकों—से अपील की है कि वे शो देखें और खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दें।

उन्होंने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनकी प्रस्तुति में कहां कमी है, किन पहलुओं में सुधार की जरूरत है और कैसे वह अपने कंटेंट को और बेहतर बना सकते हैं। उनके मुताबिक, दर्शकों की आलोचना और सुझाव ही शो को आगे बेहतर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे।

‘पंचम तल’ के जरिए विवेक त्रिपाठी प्रशासनिक फैसलों के पीछे की परतों को उजागर करने और सिस्टम की कार्यप्रणाली को समझाने की कोशिश करेंगे।


मेरे शो “पंचम तल” की आज से शुरुआत हो गई है.. आप सब मित्रों, वरिष्ठों, कनिष्ठों, भाइयों, सहयोगियों, समर्थकों, निंदकों, आलोचकों की प्रतिक्रिया का आकांक्षी हूं..
मैं पहली बार टीवी चैनल में कोई अपना शो कर रहा हूं.. पता नहीं कैसा किया?
कृपया देखिए और बताइए कि मैं कहां गलती कर रहा हूं.. मैं कहां कमजोर हूं.. क्या कमी है.. मुझे कहां बेहतर करना चाहिए.. आपकी आलोचना और सुझाव सिर माथे पर..
आप देख कर सुझाव देते रहेंगे तो मैं अपने शो को और बेहतर बनाता रहूंगा.. -विवेक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन