Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है मास्क टीवी ने : मानसी भट्ट

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के नोटिस के बाद अब मामला गहराता जा रहा है। खबर है कि अब मास्क टीवी ओटीटी भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसकी जानकारी मास्क टीवी की प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने दी।

मानसी ने पंकज त्रिपाठी पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि बिना किसी वैध कारण के कानून का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने मास्क टीवी पर अनावश्यक दबाव बनाया और मास्क टीवी के प्रोजेक्ट की पब्लिसिटी को नुकसान पहुंचाया जिसमें लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं। इसके बाद मास्को टीवी ओटीटी उन पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर हुई है जिसके तहत जल्द ही उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मास्क टीवी देश का तेजी से बढ़ता एक सकारात्मक मंच है जिससे पंकज त्रिपाठी के लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और मास्क टीवी के खिलाफ अवांछित बयान जारी कर रहे हैं। हम उनके सभी आरोपों का खंडन करते हैं और अब उसे हमारी लड़ाई भारत के न्यायालय में होगी।

इस मामले के बारे में मास्क टीवी ओटीटी के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि मास्क टीवी ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म आजमगढ़ को रिलीज किया जाना था, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक मौलवी के किरदार में नजर आ रहे थे। इस फिल्म के निर्देशक पंकज त्रिपाठी के ही गृह जिले गोपालगंज के कमलेश कुमार मिश्रा है। कमलेश कुमार मिश्रा भी नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। उनके द्वारा बनाई गई इस फिल्म को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज किया जाना था जिसको लेकर मास्क टीवी की पब्लिसिटी टीम ने मुंबई भर में लाखों खर्च कर होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। इसी बात पर अनावश्यक रूप से आपत्ति दर्ज कराते हुए पंकज त्रिपाठी ने कमलेश कुमार मिश्रा और मास्को टीटी को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर होर्डिंग हटाने को कहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन