Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

अपनी ही पार्टी की महिला के चरित्रहनन में फंस गईं सपा नेत्री पंखुड़ी पाठक! (देखें वीडियो)

पिछले साल आगरा में अखिलेश यादव गए तो उन्होंने एक युवती के कैंसर पीड़ित पिता की मदद कर दी. तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की दरियादली से प्रभावित होकर युवती जूही प्रकाश ने स्वेच्छा से सोशल मीडिया पर अखिलेश सरकार का गुणगान शुरू कर दिया. जाने क्या हुआ कि जूही प्रकाश की ये सक्रियता सपा की एक महिला नेत्री और समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को नागवार गुजरी. आरोप है कि पंखुड़ी ने चिढकर जूही प्रकाश को नीचा दिखाने का षड्यंत्र रच दिया.

यह भी आरोप है कि पंखुड़ी ने अपने मित्र से फेसबुक पर जूही प्रकाश के खिलाफ चरित्र, जातिसूचक, अभद्र, गन्दी पोस्ट अपलोड करा दिया. व्हाट्सएप्प पर ”आई सपोर्ट अखिलेश” ग्रुप में भी जूही प्रकाश के खिलाफ अभद्र और गन्दा लिखवा दिया गया. इस मामले की जूही प्रकाश ने आगरा के एसपी सिटी से शिकायत की है. एसपी सिटी अनुपम सिंह का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. 

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

-आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन