Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मूर्खता, टोटका, अपमान : प्याज भी खाया और जूते भी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपटने के बाद पार्टियां हार-जीत का आंकलन कर रही हैं. सम्पर्क, सभा, रैली इत्यादि में कहे-बोले गये नेताओं उम्मीदवारों के बोलवचन वायरल हो रहे हैं. यह अभी कई दिन तक चलने वाला है. फिलहाल एक वीडियो जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वह MP के रतलाम विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा का है. सकलेचा के इस वीडियो में एक बुजुर्ग उन्हें चप्पल से पीट रहा है.

पारस सकलेचा के इस वीडियो क्लिप को एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश शर्मा लिखते हैं, ‘प्याज़ भी खाया और जूते भी

ये हैं रतलाम से कॉंग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा। चुनाव जीतने के लिए सड़क पर बैठे चप्पल मारने वाले फ़क़ीर से खूब चप्पलें खाईं। पिटने के लिए नई चप्पलें लेकर गए। अपने थैले से निकाल कर इस तथाकथित फ़क़ीर के हाथ में ससम्मान चप्पलें थमाईं। फिर खूब पिटे। सिर पर। गाल पर। चप्पलों कीं ताबड़तोड़ बारिश। फिर हाथ जोड़ कर विनम्र भाव से उसका आभार भी जताया। फिर भी चुनाव हार गए। वो भी साठ हज़ार से ज्यादा वोटों से। इस चुनाव में जनता ने ऐसे टोटकों और अंधविश्वास को भी ख़ारिज कर दिया। इनकी जो जगहँसाई हुई, वह अलग।

अखिलेश के ट्वीट पर प्रवीण जैन भारतीय नामक यूजर ने कमेंट लिखा है, ‘पारस सकलेचा जैन धर्मी होकर भी ऐसे अंधविश्वास में पड़ गए, शायद कभी जैन गुरुओं का सान्निध्य नहीं किया, जग हँसाई, अपमान और मूर्खता में इनका कोई सानी नहीं। ऐसे मूढ़ व्यक्तियों के साथ यही होना चाहिए।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन