Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पर्दाफाश डाट काम के वीडियो पर झल्लाए आजम खां ने रामपुर में दर्ज कराई एफआईआर

लखनऊ : पर्दाफाश डाट काम ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के जिस एक्सक्लूसिव वीडियो को प्रकाशित किया था, उस वीडियो को लेकर मंत्री आजम खां ने ‘पर्दाफाश’ के एमडी मुनेन्द्र शर्मा के ऊपर धारा 500, 501, 502, 66अ आईटी एक्ट के तहत रामपुर के थाना गंज में मामला दर्ज करवा दिया है. इसके वादी खुद आजम खां हैं. इस मामले को दर्ज कराने के लिए देर रात खुद आजम खां थाने गए थे.

जब गंज थाने के एसएचओ राज कुमार सोलंकी और रामपुर की एसपी साधना गोस्वामी से बातचीत की गई तो उन्होंने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की. एसपी रामपुर का कहना था कि पर्दाफाश डॉट कॉम में एक वीडियो अपलोड की गई है जिसको लेकर नगर विकास मंत्री आजम खां ने रामपुर के गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जाएगी. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लेकर न तो समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई बयान आया है और न ही आजम खां की तरफ से. पर्दाफाश ने 12 अगस्त को “मुलायम पर बरसे आज़म, ‘हिज़ड़ा’ शब्द से किया सम्बोधित” नाम से खबर चलाई थी. ‘पर्दाफाश’ के वीडियो को कई न्यूज चैनलों ने चलाया था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन