Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संसद में घुसपैठ मुद्दे पर दीपक चौरसिया की सोच है बिलकुल सरकारी!

संसद पर हमले की बरसी के दिन चार युवकों के कारण एक बार फिर हंगामाखेज स्थिति बन गई. इस मंजर के बाद लोगों को 13 दिसंबर 2001 वाला संसद हमला याद आ गया. इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने एक्स पर साल 2001 के संसद हमले का वीडियो शेयर किया है.

वरिष्ठ पत्रकार ने संसद सुरक्षा में सेंध के पीछे गहरी साजिश को लेकर शक भी जताया है.

दीपक चौरसिया ने लिखा, ’13 दिसंबर 2001… यानी 22 साल पहले… जो हुआ वो बेहद ख़ौफ़नाक था… और मैं उसका प्रत्यक्षदर्शी हूं… लेकिन बुधवार को लोकतंत्र के मंदिर में जो हुआ वो भी मुझे एक गहरी साज़िश लगता है… क्या 6 अलग अलग राज्यों के लोग संसद की सुरक्षा में इतनी आसानी से सेंध लगा सकते हैं? क्या अलग अलग समाज, परिवेश और क्षेत्र के 6 लोग बिना किसी सपोर्ट और डायरेक्शन के देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा को भेद सकते हैं? और क्या तमाम सुरक्षा इंतज़ामों को धता बता हुए इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं?

इस घटना के पीछे साजिश के कनेक्शन का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि एक इको सिस्टम है, जो इन्हें लगातार कवर फ़ायर दे रहा है… UAPA लगाने पर सवाल उठा रहा है… संसद में घुसपैठ को बेरोजगारी, तानाशाही और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों की ढाल पहनाकर, उसे सही करार दे रहा है.’ नीचे देखें 13 दिसंबर 2001 का संसद हमला.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन