Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अजय शंकर तिवारी की पत्नी ने पैसे हड़पने वाले ग्रामीण पत्रकार के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया

देखें एफआईआर की कॉपी का एक अंश-

अजय शंकर तिवारी अमर उजाला गोरखपुर में वरिष्ठ पत्रकार थे। कोरोना महामारी के दौरान पिछले साल तीस अप्रैल को उनका निधन हो गया। उन्होंने जिस ग्रामीण पत्रकार परमानंद मौर्या को तेरह लाख रुपए ब्याज पर दिए वो ब्याज देना तो दूर, मूल धन भी नहीं दे रहा।

अजय शंकर की पत्नी प्रिया मूल धन वापसी की लड़ाई लड़ रही हैं। परमानंद दैनिक जागरण में कार्यरत था। उसे जागरण प्रबंधन ने धन हड़पने की घटना के बाद नौकरी से निकाल दिया है। प्रिया की अर्ज़ी पर एसएसपी गोरखपुर ने एक डिप्टी एसपी से मामले की जाँच कराई और धन हड़पने की घटना को सही पाकर मुक़दमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

माना जा रहा है कि परमानंद ने अगर जल्द से जल्द पैसा लौटा कर समझौता नहीं किया तो लखनऊ के कुछ वरिष्ठ पत्रकारों शासन सत्ता की मदद लेकर उसे जेल भिजवा देंगे। इस तरह वह जितना धन हड़पा है उतना जेल थाना कचहरी कोर्ट वकील में खर्च करना होगा। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्ट अलग।

इस प्रकरण की मूल खबर ये है-

https://www.bhadas4media.com/ajay-ka-paisa-hadap-gaya-parmanand-maurya/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन