Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिना एक पैसे लिए परमानंद पांडेय लड़ेंगे दिल्ली हाईकोर्ट में भड़ास का मुक़दमा!

यशवंत सिंह-

वकीलों की दुनिया ग़ज़ब है। अब तक कुल पाँच वकीलों से चोट खाया हूँ। बिना कोई काम कराए पचीस तीस हज़ार रुपए का नुक़सान झेला हूँ। सोशल काज के लिए लड़ने वाले अच्छे सच्चे वकील खोज पाना भारी मुश्किल काम है।

आज Parmanand Pandey जी ने मेरी मुश्किल आसान कर दी। उन्होंने भड़ास पर हुए एक मुक़दमे को बिना एक पैसा लिए लड़ने का एलान किया।

परमानंद जी लम्बे समय तक पत्रकार रहे। फिर वकालत की फ़ील्ड में आए और यहाँ अपनी पहचान बनाई। मीडिया के क़ानूनी मामलों को हैंडल करने में इन्हें महारत हासिल है। अब इनसे मेल मुलाक़ात का सिलसिला शुरू होगा तो उनके जीवन के दूसरे पक्ष भी सामने आएँगे।

इनका इंटरव्यू लम्बे समय से प्लान किया था पर टलता जा रहा था। अब वो भी हो जाएगा। कहते हैं न जो होता है ठीक ही होता है। कई लुटेरे वकीलों से फँसते उलझते निकलने के बाद एक शानदार वकील तक पहुँच पाया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन