Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

‘पटना कांड’ को लेकर स्त्रीकाल के संपादक ने संस्था को कुछ सवाल भेजे हैं!

संजीव चंदन-

साहित्यिक जगत के ‘पटना कांड’ को लेकर संस्था को मैंने कुछ सवाल भेजे हैं ताकि आज रात 9 बजे के पहले उनका पक्ष आये।

ऐसा इसलिए भी किया कि नाम जानने की सबकी जिज्ञासा और मामले में पीड़ित को पूर्ण साथ देने की प्रतिबद्धता देखते बन रही है। इससे विश्वास जगता है कि साहित्यिक समाज पूर्व की घटनाओं की तरह निजी सेटलमेंट में नहीं लगेगा और इस घटना को एक नजीर बनायेगा। उन्हें दिया गया मेसेज:

राइटर्स रेजिडेंसी प्रोग्राम में हुए विवाद पर हम कार्यक्रम कर रहे हैं। क्या संस्था की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट देना चाहेंगे? इन सवालों का जवाब:

  1. क्या राइटर्स रेजिडेंसी कार्यक्रम या साहित्यिक निवास कार्यक्रम में पुरुष लेखक ने महिला लेखक के साथ कोई अभद्रता या छेड़छाड़ की है?
  2. क्या यह आपके संज्ञान में है? और क्या लेखक को उनके कॉन्ट्रैक्ट के समय से पूर्व विदा कर दिया गया है?
  3. क्या उनसे कोई माफीनामा लिया गया है?
  4. क्या संस्थान ने इस मसले पर कोई जांच या समिति की जांच की है। या करने की योजना है?

क्या कल लाइव डिस्कसन में आपका कोई प्रतिनिधि होना चाहेगा?

संस्था से निकलने वाली पत्रिका के संपादक और मुख्य संयोजक ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने क्षमा मांग ली।

फिर ऑफिशियल व्हाट्स अप पर भेजा। इंतजार कर रहा हूं। रात 9 बजे तक।

चाहे तो पटना साहित्य समाज के अग्रणी लोग संस्था से संपर्क कर अपनी जिम्मेवारी निभा सकते हैं।

प्रकरण की अन्य खबरें भी पढ़ें…

मुझे संतोष है कि एक कार्यक्रम में ‘कल्पित’ का बहिष्कार मैंने किया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन