Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पत्रकार, नेता, अफसर या कारोबारी… बिहार में किसको उड़ाने के लिए आया असला-बारूद!

बिहार की राजधानी पटना के पॉश एरिया में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया है. पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मानकर चल रही है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा सवाल बी छिपा है. सवाल कि आखिर ये असला-बारूद की खेप किसे निपटाने के मकसद से जुटाया गया था.

पटना पुलिस ने दीघा बालू गेट नंबर-71 पास रघुवीर महतो के घर छापेमारी की तो उसके होश उड़ गए.

अपर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडे ने प्रेस काफ्रेंस कर बताया कि, “बुधवार सुबह पुलिस ने रघुवीर महतो के घर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं. इसमें चोरी के ई-रिक्शा में पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल, पुलिस-सेना की जैकेट, अत्यंत ज्वलनशील विस्फोटक, विभिन्न बोर के 35 जिंदा कारतूस, एशियन पेंट के डिब्बे व सुतली बरामद की गई है.” पुलिस ने पवन महतो को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी मिथिलेश महतो फरार बताया जा रहा है. एफएसएल टीम ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह खेप किसी नक्सली संगठन या बड़े संगठित अपराधियों की हो सकती है. पुलिस के लिए यह कामयाबी के साथ चुनौती भी है.

बिहार पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ये मामला एनआइए या एटीएस को अपने हाथ में लेकर गंभीरता से छानबीन करने की जरूरत है. तब जब पटना में प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की घटना सामने आ चुकी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि, “यह साफ होना चाहिए आखिर हथियारों का ये जखीरा किसी पत्रकार, नेता, अधिकारी या फिर कारोबारी पर इस्तेमाल के लिए इकट्ठा किया गया था अथवा राजधानी को दहलाने की नाकाम साजिश थी?”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन