Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीकानेर में शराब माफिया ने की पत्रकार के साथ मारपीट

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 8-10 जनों ने सरेआम एक पत्रकार को बुरी तरह से पीट दिया है जिससे कस्बे में रोष फैल रहा है। घायल पत्रकार को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के स्थानीय संवाददाता अशोक पारीक ने घुमचक्कर चौराहे पर एक शराब की दुकान पर 8 बजे बाद शराब बेचने का वीडियो बनाया था। आज पुनः वे वीडियो बनाने पहुंचे तो यहां एक गाड़ी में आए 8-10 जनों ने पत्रकार को पीटकर घायल कर दिया।

सभी पत्रकार बंधु मौके पर पहुंच गए व मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हो गए। एम्बुलेंस द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाये जाने पर पत्रकार को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। नागरिक कस्बे के हालातों पर चर्चा करते हुए घटना का विरोध कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन