Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जमीन कब्जा केस में पत्रकार और वकील को कानपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया

कानपुर | नजूल की जमीन कब्जाने में शामिल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के करीबी अधिवक्ता और पत्रकार को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. दोनों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दी गई है.

कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर के बाहर मुनादी कराते हुए डुगडुगी पिटवाई. कहा जा रहा है कि अगर दोनों हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी.

सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने कब्जाने में दर्ज किए गए मामले में कोतवाली पुलिस ने अवनीश के साथी अधिवक्ता यशोदा नगर निवासी मोहित बाजपेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी. तब से मोहित फरार है.

जांच में अवनीश के साथ काम करने वाले स्वर्ण जयंती विहार निवासी पत्रकार विवेक पांडे उर्फ सोनू को भी जमीन कब्जाने के मामले में आरोपी बनाया गया था, विवेक भी इसी केस में फरार चल रहा है. पुलिस दोनों को तलाश करती रही लेकिन वह हाथ नहीं लगे.

ऐसे में कोतवाली पुलिस ने मोहित और विवेक के खिलाफ कोर्ट के जरिए कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने स्वर्ण जयंती विहार और यशोदा नगर जाकर दोनों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराई और डुगडुगी पिटवाई.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन