Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार ने कोविड मौतों पर दाखिल की RTI, मेडिकल कॉलेज प्रशासन नहीं दे पा रहा जवाब

झाँसी : कोविड की दूसरी भयावह लहर के दौरान पूरे देश की तरह झाँसी जनपद में भी हुई बेतहाशा मौतों ने लोगों को विचलित कर दिया था. बड़ी संख्या में शहर के लोगों की हुई असामयिक मौत और कोविड-नॉन कोविड की बहसों के बीच प्रशासनिक अव्यवस्थाओं की कहानियां भी खुलकर सबके सामने आईं थीं.

अब जब स्थितियां पहले की तुलना में सामान्य हुई हैं तो आरटीआई दाखिल कर उस दौर में हुई मौतों के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारियां मांगी गई हैं.

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एल-थ्री कोविड अस्पताल में दूसरी लहर के दौरान हुई कोविड और नॉन कोविड मौतों से जुड़ी जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी गई है लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस आरटीआई पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

आरटीआई आवेदक लक्ष्मी नारायण शर्मा ने इस पर पहली अपील दाखिल कर सूचनाएं निर्धारित समय में प्रदान करने की मांग की है.

आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाएं इस तरह हैं :

-इस मेडिकल कॉलेज के कोविड एल – 3 अस्पताल में दिनांक 01.04.2021 से 30.06.2021 तक तिथिवार भर्ती कोविड मरीजों की संख्या.

-दिनांक 01.04.2021 से 30.06.2021 तक तिथिवार इस कोविड अस्पताल में हुई मौतों की संख्या.

-दिनांक 01.04.2021 से 30.06.2021 तक तिथिवार इस कोविड अस्पताल में हुई नॉन कोविड मौतों की संख्या.

-दिनांक 01.04.2021 से 30.06.2021 तक तिथिवार मृतकों के नाम, उम्र, कोविड या नॉन कोविड अथवा अन्य कारण से हुई मृत्यु की जानकारी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन