Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार दंपति ने एक साधारण महिला की डिग्निटी की धज्जियाँ उड़ा दी!

श्याम मीरा सिंह-

दूसरा पहलू/ दूसरा साइड : एक कपल (दोनों पत्रकार)- लिफ्ट में घुसा, जिस लिफ्ट में पहले से ही डॉग ऑनर घुस चुकी थी। पत्रकार ने लिफ्ट को पैर से रोके रखा और महिला से कहा कि डॉग के मुँह पर मास्क लगा लो। (सामान्यतः कोई डॉग ऑनर मना नहीं करता अगर कहने का तरीक़ा अच्छा हो)। गार्ड के अनुसार- सोसाइटी का नियम है कि जो भी पहले आएगा, पहले जाने का अधिकार उसे ही है। अगर किसी पालतू जानवर के साथ कोई व्यक्ति पहले घुसा है तो जाने का अधिकार भी उसे है।

CCTV फ़ुटेज में देखा जा सकता है पहले डॉग ओनर महिला ही लिफ्ट में घुसी थी। एक कदम दूरी पर बग़ल में ही अन्य लिफ्ट भी हैं जिनका इस्तेमाल दोनों पक्ष कर सकते थे। पत्रकार कपल भी कर सकता था। लेकिन पत्रकार ने डॉग ऑनर महिला से बहस करने के लिए लिफ्ट में पैर अटकाना ज़रूरी समझा। जब तक बहसबाजी हुई है। उस दौरान देखा जा सकता है कुत्ता बहुत प्यार से खड़ा है। कहीं भी वो आक्रामक नहीं है। उसकी मासूमियत पर भी आपको प्यार आ जाए। लेकिन पत्रकार कपल ने बहसबाजी करना चुना।

जब पत्रकार ने महिला को कहा- 50₹ का कुत्ता है। उससे चिढ़कर डॉग ऑनर महिला ने भी एक जगह कहा- हाँ मैं नहीं लगाऊँगी मास्क। ऐसा नहीं है कि पत्रकार मासूम ही रहा। पत्रकार ने महिला को जाहिल कहा, गंवार कहा। गार्ड के अनुसार पत्रकार ने महिला को चुतिया भी कहा। और ये भी कहा कि 50₹ का कुत्ता है।

लेकिन ये सब आपको वायरल वीडियो में नहीं दिखेगा क्योंकि वीडियो में पत्रकार कपल ने अपनी बदतमीज़ी काट ली। वो डाली ही नहीं। बिल्कुल इस बात को माना जा सकता है कि महिला को अपने कुत्ते पर मास्क लगा लेना चाहिए। चाहें बहस होती चाहें नहीं। बिल्कुल लगा लेना चाहिए था। पर ये कोई सार्वजनिक लानत का विषय नहीं है। ऐसे वाद-विवाद बड़े आपसी हैं। मोहल्लों की घटनाएँ हैं। कोई कुछ बोल देता है। कोई कुछ कह देता है। जैसा कि ख़ुद पत्रकार ने महिला को जाहिल, गंवार और चूतिया तक कहा।

इस आपसी बहसबाजी को भी नॉर्मल मान लिया जाए। दोनों तरफ़ की बहस और चिढ़ थी। एक दिन बाद दोनों ही इस बहस को भूल जाते। लेकिन पत्रकार कपल ने महिला का न केवल वीडियो रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड भी किया जा सकता लेकिन एक सबूत के तौर पर। लेकिन पत्रकार ने अपने कांटैक्ट्स का फ़ायदा उठाकर वीडियो वायरल भी की।

इससे भी घटिया बात ये कि पत्रकार की NDTV में एंकर पत्नी ने इस वीडियो में से ख़ुद को ब्लर कर दिया। अपने पति को ब्लर कर दिया। लेकिन उस महिला का चेहरा ओपन रखा। और वीडियो जानबूझकर वायरल किया। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि डॉग ऑनर महिला कोई गाली नहीं दे रही, शांत खड़ी है। उल्टा पत्रकार ही कह रहा है कि 50₹ का कुत्ता लेकर आ जाते हैं। NDTV की पत्रकार महिला ने वीडियो वायरल किया। लेकिन अपना हिस्सा हटा दिया। जिससे वीडियो ऐसी लगती है कि पूरी गलती सिर्फ़ डॉग ऑनर महिला की है।

एक बेहद छोटी सी आपसी लड़ाई की वीडियो एडिट कर, आधी अधूरी डालकर पत्रकार ने एक साधारण महिला को पूरे देश से गालियाँ पड़वाईं। हज़ारों जगह उसकी वीडियो डाली गई। लाखों लोगों ने उसे गालियाँ दीं। उस डॉग ऑनर महिला को ऐसे सजा दी गई जैसे उसने किसी कि हत्या की है। किसी के साथ धोखा दिया है। क्या वे वीडियो और कमेंट अब वापस लिये जा सकते हैं? ऐसे कहासुनी के मामले एक दिन बाद ख़ुद समाप्त हो जाते हैं। लेकिन इंटरनेट पर महिला का जो चारित्रिक हनन किया गया। उसका चेहरा पूरे देश को दिखाया गया। उसकी जो लाखों जगह वीडियोज अपलोड की गई। उसे कोई वापस नहीं ले सकता।

ये ऐसी क्षति है जो महिला को ताउम्र रहेगी। साधारण कहा-सुनी की वीडियो वायरल करना वो भी अपना चेहरा ब्लर करके और दूसरे का ओपन रखके वायरल करना। माफ़ न किए जाने लायक़ अपराध है। ये असली क्राइम है। अपने कांटैक्ट्स का फ़ायदा उठाने वाले पत्रकार कपल ने वीडियो सार्वजनिक प्लेटफार्म पर डालकर एक साधारण महिला की डिग्निटी की खुले में धज्जियाँ उड़ाईं हैं। उम्मीद है आप इस दूसरे पक्ष को भी समझेंगे। और असली सच का साथ देंगे।

मैं मान लेता हूँ पूरी की पूरी गलती महिला की है। और पत्रकार कपल देवता है। पर क्या ये इतनी बड़ी गलती थी? कि इसे सार्वजनिक प्लेटफार्म पर बिना चेहरा ब्लर किए लाखों लोगों से लानतें दिलवाई गईं? अपने इन्फ्लुएंस का फ़ायदा उठाकर एक साधारण महिला की धज्जियाँ उड़वाईं। ऐसे लोगों को माफ़ी नहीं


पूरे प्रकरण को समझने के लिए ये ट्वीट लिंक खोलें और वीडियो देखें-

https://twitter.com/yashbhadas/status/1677368369924939776?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

https://twitter.com/richa_srinet/status/1677407936178688008?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

https://twitter.com/arzoosai/status/1676981272936345605?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

https://twitter.com/abhishakejee/status/1676991723375927296?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

https://twitter.com/abhishakejee/status/1677410846333448194?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन