Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के ब्यूरो चीफ जितेंद्र पपनै का निधन

रिष्ठ पत्रकार एवं देवभूमि मीडिया क्लब रामनगर के अध्यक्ष, एनयूजे आई के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पपनै का निधन होने की जानकारी सामने आई है. पपनै अमर उजाला के रामनग ब्यूरो चीफ थे.

जितेंद्र के निधन से रामनगर के पत्रकारों में शोक की लहर है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनका शव घर में ही सीढ़ियों के पास मिला. किसी राहगीर ने उन्हें इस तरह पड़ा देख परिजनों को सूचना दी. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.

माना जा रहा है कि रात में सीढ़ियों से गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनका निधन हुआ. सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिचितों और करीबियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

चंदन बंगारी-
सुबह ये दुखद खबर ने दिल को झकझोर दिया. रामनगर में पत्रकारिता के मुस्कुराते चेहरे थे जित्तू दा. कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति की तो उनसे संपर्क ऐसा हुआ कि पत्रकारिता की शुरुआत से अब तक संबंध बेहद मजबूत रहे. उनका शानदार व्यक्तित्व था और व्यवहार सीधा सपाट.

उनका असमय निधन रामनगर की पत्रकारिता में बड़ा शून्य तो है ही, साथ ही हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है. बहुत याद आओगे जित्तू दा, विनम्र श्रद्धांजलि

नवेन्दु मठपाल-
अमर उजाला के पत्रकार, सहपाठी जितेंद्र पपनै नहीं रहे….विनम्र श्रद्धांजलि. बचपन के साथी,कुछ ज्यादा ही जल्दी चले गए जित्तू… बड़ा याद आएंगे आप.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन