Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गोरखपुर के पत्रकार की पत्नी ने राष्ट्रपति से माँगी इच्छामृत्यु की इजाज़त!

गोरखपुर के खोजी पत्रकार की पत्नी ने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखते हुए अपने तथा अपनी बेटी के लिए इच्छा मृत्यु की इजाजत माँगी है। पत्रकार की पत्नी नीशू ने अपने पत्र ट्विटर पर अपलोड किया है और इसमें यू. पी. सी एम को भी टैग किया है।

पत्र में बताया गया है कि पिछले आठ महीनों के दौरान साजिश के तहत पत्रकार के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों की न्यायिक जाँच का आश्वाशन दिया गया था लेकिन महीना भर बीत जाने के बाद भी अब तक कोई न्यायिक जाँच गठित नहीं की गई है। यदि देखा जाए तो आमरण अनशन पर बैठे लोगों को न्यायिक जाँच का आश्वासन देकर अनशन खत्म करवाने के महीने भर बाद भी इस मामले में अब तक न्यायिक जाँच कराने से पीछे हटना स्वयं ही एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। यदि सत्य ही जानना मकसद हो और मंशा निर्दोष को बचाते हुए न्याय करने की हो तो न्यायिक जाँच कराने में हर्ज ही क्या है? लेकिन यदि सत्य से मुँह मोड़ना हो और निर्दोष को ही फर्जी मामले गढ़ते हुए लपेटना हो तो फिर किसी जाँच की आवश्यकता ही क्या है ?

देखें पत्र-

Local News Community
3 Comments

3 Comments

  1. रजनीश

    August 22, 2023 at 6:12 pm

    इस मामले में न्यायिक जांचना कराना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जानबूझकर पत्रकार के खिलाफ साजिश रची गई

  2. हेमंत

    August 22, 2023 at 6:16 pm

    इस पूरे खेल के पीछे किस वर्दी धारी का हाथ है यह सब को पता है यह बात किसी से छिपी नहीं है

  3. Ritesh

    August 22, 2023 at 6:22 pm

    पत्रकार और उसके परिवार ke साथ होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए सीधे तौर पर वहीं वर्दी वाले जिम्मेदार माने जायेंगे जिनके खिलाफ पत्रकार ने कई जगह शिकायते और खबरे पहुंचाई हैं. वैसे भी ये प्रकरण काफी दिन से चल रहा हैं और पब्लिक सब समझ रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन