Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

पत्रकार मुनीश त्रिपाठी की किताब ‘द लाइन व्हिच डिवाइडेड भारत’ का हुआ प्रकाशन

यूपी के औरैया स्थित दिबियापुर कस्बे के रहने वाले पत्रकार, इतिहासकार और लेखक मुनीश त्रिपाठी की नई पुस्तक “द लाइन व्हिच डिवाइडेड भारत” का प्रकाशन हुआ है. दिल्ली के भारती प्रकाशन ने इसे पब्लिश किया है. पुस्तक के सह लेखक कस्बे के ही रहने वाले डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान हैं. पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई है.

186 पेज वाली पुस्तक में सात चेप्टर हैं. पुस्तक में विषयवस्तु भारत के दुखद विभाजन तथा मौजूदा तुष्टीकरण का आलोचनात्मक विवरण हैं. पुस्तक में प्रमाणिकता, शोध और संदर्भ का काफी ध्यान रखा गया है. पुस्तक को प्रख्यात पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, सैयद सुहेल, कवि और साहित्यकार डॉ कुश चतुर्वेदी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह, बीएचयू के इतिहास विभाग के प्रोफेसर प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, सांसद साक्षी महाराज ने पुस्तक की काफी सराहना की है.

यह पुस्तक प्रमुख आनलाइन प्लेटफार्म अमेजान, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. मुनीश त्रिपाठी की यह तीसरी पुस्तक है. इन्हें उत्कृष्ट साहित्यक योगदान के लिए यूपी हिंदी संस्थान द्वारा के एम मुंशी पुरस्कार और औरैया रत्न से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा इटावा हिंदी साहित्य द्वारा बेदम वारसी पुरस्कार से भी सम्मानित किये जा चुके है.

इसके पहले पत्रकार मुनीश त्रिपाठी की दो पुस्तकें विभाजन की त्रासदी और भरतपुर का सूरजमल काफी चर्चित रहीं है. नीचे देखें पुस्तक का कवर और एकस्पर्ट्स ने किताब को लेकर क्या कहा है…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन