Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

न्यूज़ नेशन से इस बड़े पद पर जुड़े पत्रकार प्रभात पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार प्रभात पांडेय को लेकर सूचना है कि उन्होंने न्यूज नेशन ज्वाइन किया है. संस्थान में उन्हें बतौर असिस्टेंट वाइस प्रेजीडेंट जोड़ा गया है.

प्रभात रिपब्लिक भारत छोड़कर न्यूज नेशन में आए हैं. रिपब्लिक में वे सीनियर जनरल मैनेजर (आईटी-ब्रॉडकास्ट) तथा स्टेशन हेड के रूप में नोएडा, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के टेक्निकल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

रिपब्लिक से पहले प्रभात टीवी9 भारतवर्ष का हिस्सा थे. करीब आठ साल से ज्यादा समय तक उन्होंने एमपी-सीजी के आईबीसी-24 में काम किया है.

आजमगढ़ के रहने वाले प्रभात पांडेय को मीडिया में काम करने का लगभग दो दशकों का अनुभव है. करियर की ओपनिंग उन्होंने रेड एफएम कानपुर से की थी. कानपुर के बाद लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के स्टेशंस की लॉन्चिंग का हिस्सा रहे. यहां से टीवी में आए. आईबीसी-24 से होते हुए अब न्यूज नेशन पहुंचे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन