
मेरठ के पत्रकार राजेश अवस्थी की मौत के बाद उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हाल ही में उनकी तेरहवीं के अवसर पर कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि राजेश अवस्थी का परिवार बेहद सीमित संसाधनों में जीवन यापन कर रहा है और उनका छोटा सा अर्धनिर्मित मकान ही जीवनभर की कमाई का प्रतीक है।
परिजनों से मुलाकात के दौरान उनके पुत्र अवनीश अवस्थी और पुत्री से बातचीत हुई। अवनीश अवस्थी बीकॉम स्नातक हैं और एक निजी कंपनी में कम वेतन पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह गुरुग्राम में नौकरी करती हैं। परिवार के सामने आजीविका और भविष्य की चुनौतियां साफ दिखाई दे रही हैं।
इस बीच पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। बताया गया कि भारत समाचार और उसके एडिटर-इन-चीफ बृजेश मिश्रा की ओर से परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
वहीं मीडिया पोर्टल भड़ास4मीडिया की पहल पर राजेश अवस्थी की पत्नी अंशु अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार के भरण-पोषण और आर्थिक सहायता की मांग की है। बताया गया है कि इस पत्र को संबंधित उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचाया गया है, ताकि परिवार को सरकारी स्तर पर मदद मिल सके।


राजेश अवस्थी की मृत्यु के बाद पत्रकारिता जगत में भी चिंता व्यक्त की जा रही है। कई पत्रकारों का कहना है कि लंबे समय तक पत्रकारिता करने के बावजूद आर्थिक असुरक्षा की यह स्थिति मीडिया कर्मियों के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर करती है।
परिवार की मदद के लिए इच्छुक लोगों से आगे आने की अपील की गई है। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी आर्थिक सहायता भी इस कठिन समय में उनके लिए बड़ा सहारा बन सकती है।
राजेश अवस्थी के निधन ने एक बार फिर पत्रकारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के सवाल को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। उनके परिजनों को अब समाज, सरकार और पत्रकार बिरादरी से सहयोग की उम्मीद है।
राजेश जी की पत्नी का अकाउंट नंबर-
Mrs Anshu Awasthi
Account Number : 03882011003570
IFSC Code : PUNB0038810
पुत्र के एकाउंट संबंधी डिटेल-

9068184821@ptyes
मोबाइल नंबर: पुत्र अवनीश अवस्थी- +91 90681 84821
नाम (Account Holder’s Name): AVNEESH AWASTHI
अकाउंट नंबर: 385301306140
IFSC Code: ICIC0003853
बैंक: ICICI BANK
मेरठ में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे बड़े अखबारों में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी जी ने पिछले दिनों तंगहाली के चलते आत्महत्या कर ली थी। मैंने उनको लेकर एक पोस्ट भी लिखी थी। तब कई साथियों ने उनके परिवार की मदद के लिए पेशकश की थी। अवस्थी जी के परिवार की मदद की दिशा में भड़ास 4 मीडिया के स्वामी मित्र यशवंत सिंह ने अच्छी मुहिम चलाई है। परिवार की मदद के लिए वे परिश्रम कर रहे हैं। अवस्थी जी की तेरहवीं में भी यशवंत जी गए हुए थे। अवस्थी जी के परिवार की मदद के लिए लोग हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। भारत समाचार न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा जी ने 51 हजार रुपये की मदद की है। मैं यहां स्वर्गीय राजेश अवस्थी जी के बेटे अवनीश अवस्थी के बैंक खाते का क्यूआर कोड दे रहा हूं। साथ ही अवस्थी जी की पत्नी का अकाउंट नंबर भी दे रहा हूं। उनकी डिटेल ये है-
Mrs Anshu Awasthi
Account Number 03882011003570
IFSC Code : PUNB0038810
अवस्थी जी के बेटे के अकाउंट की डिटेल यह है-
नाम- AVNEESH AWASTHI
अकाउंट नंबर- 385301306140
IFSC Code: ICIC0003853
बैंक: ICICI BANK
अगर आप छोटी सी भी मदद करेंगे, तो यह उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद साबित होगी।-विकास मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार)
मूल खबर…



