Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जागरण डिजिटल की DNE दीप्ति मिश्रा समेत इन पत्रकारों का हुआ सम्मान, पढ़ें लिस्ट

नई दिल्ली। न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएआई) द्वारा नेशनल कन्वेंशन एवं एनएआई अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2025 का सफल आयोजन नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग में किया गया। यह कार्यक्रम देशभर से आए प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति में अत्यंत शानदार और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रसिद्ध लेखक श्री वी. विजयेंद्र प्रसाद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विशेष अतिथि के रूप में मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मीडिया आइकॉन डॉ. संदीप मारवाह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है। सत्य, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ही मीडिया की असली ताकत है।”

उन्होंने एनएआई के तीन दशकों से पत्रकारों के हित और नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

एनएआई के महासचिव ने रखा संगठन का विज़न

एनएआई के महासचिव विपिन गौर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि संगठन आज देशभर के 10,000 से अधिक पत्रकारों का परिवार बन चुका है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, नैतिक रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है।”

कार्यक्रम संचालन और मंचासीन गणमान्य

कार्यक्रम का संचालन एनएआई महासचिव विपिन गौर ने किया। अध्यक्ष डॉ. गुरुराज नागथन, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सचिव अनंत कुमार और विवेक शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं विजेताओं का स्वागत किया।

विभिन्न श्रेणियों में दिए गए सम्मान

इस भव्य समारोह में निम्नलिखित पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया—

  • लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: कुंवर एस. विशाल
  • सर्वश्रेष्ठ पत्रकार (विदेश और युद्ध मामलों में): सुमित चौधरी
  • सर्वश्रेष्ठ न्यूज एंकर: रमेश भट्ट
  • सर्वश्रेष्ठ डिजिटल मीडिया रिपोर्टर: सुमित कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ फोटो जर्नलिस्ट: जितेन्द्र राणा
  • सर्वश्रेष्ठ डिजिटल मीडिया पत्रकार: दीप्ति मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट: दीपक कुमार शाही
  • सामाजिक प्रभाव व जनजागरूकता हेतु सर्वश्रेष्ठ आरजे: आरजे गिन्नी
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन