Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हमीरपुर के इस पत्रकार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

हमीरपुर जनपद के टीवी पत्रकार सत्यम सिंह, जो बांदा जनपद से इंडिया न्यूज के लिए भी काम करते हैं, उन पर एक युवती के बारे में अश्लील खबर चलाने, उसकी छवि खराब करने, मारपीट और दबंगई के आरोप में पीड़िता के पिता ने हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया है।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़िता के पिता ने बताया है कि वो पिछले 15 अक्टूबर को अपनी बेटी को लेकर कुरारा स्थित एक आश्रम में गया था। बेटी की तबीयत पिछले साल भर से खराब चल रही थी। जाते वक्त वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी तो आश्रम के लोगों ने बीमार बेटी सुरक्षित घर पहुंचा दिया। पत्रकार ने यह खबर फैलाई कि उसकी बेटी के पीछे चार गुंडे पड़े हुए थें। उन गुंडों ने उनकी बेटी के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न अवस्था में कर दिया।

आरोप है कि सत्यम सिंह ने गलत और बेबुनियाद खबर चलाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आलोक में सत्यम सिंह एवं उसके दो साथियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें-

क्या हमीरपुर के पत्रकार सत्यम सिंह को फंसाया गया है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन