Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन का सड़क हादसे में निधन!

रायकेला से वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन के निधन की जानकारी सामने आ रही है. वह पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय थे. उनके निधन से तमाम मीडियाकर्मियों में शोक की लहर है.

बताया जा रहा है कि शेख मंगलवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से सरायकेला मुख्यालय रिपोर्टिंग के लिए जा रहे थे. इस दौरान दुगनी सीआरपीएफ कैंप के पास फ्लाइंग ऐश लदे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. वाहन उनके दोनों पैर कुचलते हुए निकल गया.

दुर्घटना के बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शेख अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

शेख अलाउद्दीन सरायकेला में 25 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे. प्रभात खबर के बाद वे वर्तमान में न्यू इस्पात मेल नामक अखबार में लिख रहे थे.

वरिष्ठ पत्रकार के निधन के बाद जिला सरायकेला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने सड़क पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उपायुक्त ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए डीटीओ को तत्काल जिले की सड़कों पर अवैध खड़े वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन