Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार अजीत नारायण सिंह को पितृ शोक

वाराणसी। यू.पी.एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रांतीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अजीत नारायण सिंह के पिता श्री प्रकाश नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अजीत नारायण सिंह ने दी। घाट पर भारी संख्या में परिजन व पत्रकार उपस्थित थे। 83 वर्षीय श्री सिंह ने सिद्धिबाग स्थित अपने आवास पर अंतिम सास ली। उनके निधन पर वाराणसी समेत पूरे प्रदेश के पत्रकारों में शोक की लहर है।

यू.पी.एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रांतीय महामंत्री श्री राधेश्याम लाल कर्ण ने दूरभाष पर सांत्वना दी। वहीं मऊ जिलाध्यक्ष एवं वाराणसी जिलाध्यक्ष ने जिले के पत्रकारों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में टीवी पत्रकार उमाशंकर उपाध्याय, प्रवीण राय, डा आनंद पांडेय, विनोद कुमार बागी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार जायसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष फल कुमार पवार आदि रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन