प्रतापगढ़ : सड़क दुर्घटना में पत्रकार रमेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस निवासी रमेश त्रिपाठी बुधवार दोपहर के वक्त विकास भवन से लौट रहे थे। सीएमओ आवास के पास बाइक अनियंत्रित होने से पलट गई। इतने में पीछे से आलू लाद कर आ रहा बाइक सवार भी उनके ऊपर गिर गया। इससे रमेश घायल हो गए। उनको तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।