Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर हुआ पुलिस वालों पर भयानक हमला, एक शहीद, कई घायल

जेपी सिंह-

यूपी में रामराज्य… कासगंज में विकास दुबे जैसा कांड: शराब माफिया का पुलिस पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा गंभीर

कानपुर के बिकरू में विकास दुबे और उसके साथियों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला किया था। अब कासगंज में शराब माफिया ने उसी तरह की घटना को अंजाम दिया है। अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। दरोगा सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस फोर्स ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सिपाही की मौत हो गई और दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।


रीवा सिंह-

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिसकर्मियों पर बिकरू काण्ड जैसा हमला हुआ। पुलिस वहाँ के गाँव में अवैध शराब का कारोबार बंद कराने गयी थी लेकिन यह सर्वविदित है कि ऐसे कारोबारों से सरकारी सीढ़ियों तक कैसे चढ़ावा चढ़ता है। परिणामस्वरूप माफ़िया को पुलिस के आने की ख़बर पहले ही हो गयी।

पहुँचने पर शराब माफ़ियाओं ने पुलिस को घेर लिया और दारोगा, अशोक व सिपाही, देवेंद्र को बंधक बना लिया। मौका मिलते ही सम्पर्क किया गया और अतिरिक्त पुलिस बल की मदद ली गयी। कॉम्बिंग के दौरान सिपाही अर्धनग्न अवस्था में मृत पाये गये, उनकी हत्या कर दी गयी और दारोगा खेत में लहूलुहान पड़े मिले।

इस मामले में योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रासुका लगा दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। बिकरू काण्ड के बाद योगी सरकार ने जिस तरह काम किया उससे राज्य के माफ़ियाओं में दहशत का माहौल बन गया था जिसके बाद एक वर्ष के भीतर ही दिल दहलाने वाली यह घटना भयावह है।

एक छोटी टीम के साथ किसी ऑपरेशन पर निकलना पुलिस के लिए जोखिम भरा हो चुका है। शहर के बीचों-बीच रह रहे गुंडे आतंकवादियों की तरह वर्दीधारियों पर हमले कर रहे हैं। यह सब इतना सहज होना ख़तरनाक है वह भी तब जब उन्हें पता है कि हश्र क्या हो सकता है।

लहूलुहान दारोगा की तस्वीर मायूस करती है। सिपाही शहीद हो गये, कुछ घायल हैं। शहीद सिपाही, देवेन्द्र के परिवार के लिये मुआवज़े और नौकरी की घोषणाएं हो चुकी हैं लेकिन ब्रह्माण्ड की कोई क़ीमत अबतक इतनी बड़ी कहाँ हुई जो रुक चुकी सांसों में जान डाल सके। ज़रूरी है कि ऐसे माफ़ियाओं पर कठोरतम तरीके से नकेल कसी जाए।

दिल दहलाने वाली इस घटना ने नींद उड़ा दी है। पुलिस अब भी छानबीन कर रही है, पता नहीं सुबह तक कितने पुलिसकर्मी किस स्थिति में मिलें।

उन गुंडों के लिए मुखबिरी करने वाला भी कोई ख़ास ही होगा। पैसे की ख़ातिर ज़मीर बेचना जबतक आसान रहेगा, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा लहूलुहान होती रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन