Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कद्दावर फोटोग्राफर की अज्ञात व्यक्ति के रूप में मौत

नवेंदु उन्मेष-

रांची में जब अखबारी दुनिया में गिने-चुने फोटोग्राफर हुआ करते थे। तब बापी एक कद्दावर फोटोग्राफर था। रांची प्रशासन में उसकी बातें सुनी जाती थी। रांची शहर में उसे देखकर ऐसे लोग भी थे जो उसे प्रणाम किया करते थे। बापी दैनिक प्रभात खबर के आरंभिक दिनों से जुड़ा हुआ फोटोग्राफर था। मेहनती था और फोटो भी अच्छी खींचता था।

समय बदला तो बापी ने भी तरक्की की। उसने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा इसके लिए उसने दस लाख रुपए में एक जूम कैमरा खरीदा था जिसकी चर्चा रांची के पत्रकारिता जगत में खूब हुई थी। इसके बाद उसने लालपुर में एक कार्यालय खोला। पटना में प्रोडक्शन हाउस खोला।

रांची दूरदर्शन से कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए स्लाट खरीदा। टीवी कार्यक्रम बनाकर रांची दूरदर्शन से कार्यक्रम का प्रसारण भी शुरू किया। लोग बताते हैं कि एक युवती के चक्कर में वह बर्बाद हुआ।

उसे पत्नी ने छोड़ा, बच्चों ने छोड़ा, माता पिता और भाई बहनों ने छोड़ा। कल उसकी मौत एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में रांची के सदर अस्पताल में हो गई।

बताया गया है कि बाद के दिनों में वह सदर अस्पताल के बरामदे में सोया करता था और वही कुछ लोग उसे खाने को दे दिया करते थे। उसी खाने पर वह जीता रहा।

उसकी मौत के बाद किन लोगों ने उसका अंतिम संस्कार किया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मैंने भी कुछ समय तक एक संवाददाता के रूप में प्रभात खबर के लिए बापी के साथ काम किया था।

आज भले ही बापी इस दुनिया में नहीं है लेकिन मेरे पास उसके साथ बिताए यादें हैं। दिवंगत आत्मा को मेरी अंतिम श्रद्धांजलि।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन