Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

परिश्रमिक मांगने पर मिली तलवार, दो ‘हिंदुस्तानियों’ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मैं हर्ष कुमार उर्फ विक्की, फोटोग्राफर, हाजीपुर वैशाली ऑफिस हिंदुस्तान। मैं पिछले 13 महीने से काम कर रहा हूं। मैं अपने परिश्रमिक काी जब भी मांग करता था तो हाजीपुर ऑफिस हिंदुस्तान के प्रभारी श्री विनायमणि तिवारी बोलते थे कि पैसा लेकर काम करना है तो दूसरे पेपर में चले जाओ, यहाँ फ्री में ही काम करना पड़ेगा। इसके बारे में कई बार पटना ऑफिस में भी हम जाकर वरीय अधिकारी से मिले लेकिन कुछ नहीं हुआ।

इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब हाजीपुर हिंदुस्तान के प्रभारी श्री विनायमणि तिवारी और सुपर स्ट्रिंगर गोपाल तिवारी दोनों ने मिलकर हमें टॉर्चर करना शुरू कर दिया। विनायमणि ने तो हमें कहा कि प्रतिदिन मेरे लिए खाना होटल से लाओ। कभी तम्बाकू तो कभी दारू हमसे डेली मांगने लगा और खाना भी बनवाने लगा। हम उनकी मांगों की पूर्ति नहीं कर सके।

एक दिन मेरी माँ की तबियत खराब हो गई। डॉक्टर से दिखाने के लिए एक घंटे की छुट्टी मांगने पर मेरे साथ गाली-गलौज किया गया। मुझे हिंदुस्तान से निकाल दिया गया। अपनी गलती पूछने पर मेरे साथ हाजीपुर ऑफिस में ही तलवार से विनयमणि और गोपाल तिवारी ने हमला कर दिया। इससे मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। सदर हॉस्पिटल में इलाज़ के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस मामले की एफआईआर टाउन थाने में 267/17 के तहत दर्ज किया गया है। मेरे साथ अगर न्याय नहीं हुआ और मेरा पारिश्रमिक नहीं मिला तो हम सबके सामने आत्महत्या करने पर बाध्य होंगे।

Harsh Kumar
[email protected]
मोबाइल- 709155455, 9430619964

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन