Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

ऑटोमोबाइल प्लेटफॉर्म Power on Wheel को वीडियोग्राफर और फीमेल एंकर की तलाश

गाजियाबाद। ऑटोमोबाइल कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘Power on Wheel’ ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए नई भर्तियों का ऐलान किया है। करीब 5.3 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर और 7.2 लाख फेसबुक फॉलोअर्स वाले इस प्लेटफॉर्म को वीडियोग्राफर/वीडियो एडिटर और फीमेल एंकर की जरूरत है।

जारी जानकारी के अनुसार, वीडियोग्राफर/वीडियो एडिटर के लिए यह पूरी तरह ट्रैवल बेस्ड जॉब है, जिसमें लोकल ड्राइव से लेकर लंबी रोड ट्रिप्स तक शूटिंग करनी होगी। उम्मीदवार के अनुभव से ज्यादा उसके काम और विजुअल स्टोरीटेलिंग स्किल को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना शो-रील और एडिटिंग सैंपल भेजना होगा।

वहीं फीमेल एंकर के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकती हैं। इस भूमिका में ऑटो रिव्यू, वॉकअराउंड और ऑटो न्यूज प्रेजेंट करनी होगी। उम्मीदवार का कैमरे पर कॉन्फिडेंट, एनर्जेटिक होना और शूट के लिए ट्रैवल करने के लिए तैयार रहना जरूरी है।

इन पदों के लिए जॉब लोकेशन गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे, पोर्टफोलियो या शो-रील [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन