Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर ने 2025 संपादकीय श्रेष्ठ विजेताओं को सम्मानित किया!

प्रभात खबर ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित ‘संपादकीय श्रेष्ठ’ सम्मान की घोषणा कर दी है। इस महीने चार श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। इस कड़ी में-

बेस्ट रिपोर्टर का सम्मान राजीव कुमार पांडेय (रांची) को दिया गया है। अपनी गहरी पड़ताल और मजबूत ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए राजीव पांडेय को यह प्रशंसा मिली है।

बेस्ट फोटो श्रेणी में सुनजीत कुमार सिंह (पटना) को चुना गया। उनके द्वारा खींचा गया प्रभावशाली और संवेदनशील फोटो इस महीने की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि माना गया।

बेस्ट पेजिंग का सम्मान रवि भंवर सिंह (जमशेदपुर) को मिला है, जिन्होंने पेज डिज़ाइन और लेआउट में रचनात्मकता और स्पष्टता का बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत किया।

वहीं बेस्ट स्पेशल पेज श्रेणी में रंजनकांत पांडेय (फीचर डेस्क, रांची) को विजेता घोषित किया गया, जिन्होंने आकर्षक प्रस्तुति और सामग्री की उत्कृष्ट संरचना से विशेष पेज को प्रभावशाली बनाया।

प्रभात खबर का यह सम्मान पत्रकारिता और संपादकीय उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है, जिसमें हर माह विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं का चयन किया जाता है।


रवि सिंह-

आज प्रभात खबर संपादकीय श्रेष्ठ सम्मान मिला। अक्टूबर माह के बेस्ट पैकेजिंग के लिए संजय मिश्र सर और संजीव भैया ने अपने हाथों से ये सम्मान दिया है। न्यूज पैकेज भी यहां डाल रहा हूं, जिसके लिए ये सर्टिफिकेट मिला है।

ये भगवान की अद्भुत लीला है कि अक्टूबर माह के संपादकीय श्रेष्ठ का सम्मान RRR (राजीव, रजनीकांत रवि) को एक साथ मिला है। जबकि, मैं जमशेदपुर में और बाकी दोनों रांची एडिशन में हैं।

इसमें सभी सीनियर्स का मार्गदर्शन और जूनियर का सहयोग भी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन