Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रदीप को सिटी रिपोर्टिंग का प्रभार, नीरज बने माई सिटी इंचार्ज, संजीव गए आगरा

अमर उजाला कानपुर में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। सिटी रिपोर्टिंग टीम का इंचार्ज चीफ रिपोर्टर प्रदीप अवस्थी को बनाया गया है. माई सिटी के इंचार्ज का दायित्व नीरज तिवारी को दिया गया है.

उधर, अमर उजाला कानपुर में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत संजीव मोहन शर्मा का तबादला आगरा कर दिया गया है.

अभी तक नीरज तिवारी सिटी रिपोर्टिंग टीम के इंचार्ज हुआ करते थे। इन्हें संजीव मोहन शर्मा की जगह माई सिटी इंचार्ज बनाया गया है। नीरज तिवारी डेस्क और रिपोर्टिंग दोनों का अनुभव रखते हैं। व्यवहार कुशल नीरज तिवारी की खासियत ये है कि वे टीम को साथ लेकर चलते हैं। संपादक ने इन पर भरोसा जताया। संजीव मोहन शर्मा की खाली जगह भरने के लिए इन्हें ही सक्षम माना जा रहा था।

उधर, प्रदीप अवस्थी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वे कानपुर में क्राइम व प्रशासन की रिपोर्टिंग कर चुके हैं। फिलहाल बिजनेस बीट देख रहे थे। बिजनेस बीट देखते हुए इन्होंने रोटोमैक समूह के मालिक विक्रम कोठारी और हीरा कारोबारी उदय देसाई के 7000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का पर्दाफाश किया था। माना जा रहा है कि अच्छे काम की वजह से ही इन्हें सिटी रिपोर्टिंग टीम का प्रभार मिला है। साथ में प्रशासन बीट भी देखेंगे।

अमर उजाला कानपुर में ये बदलाव अन्य अखबारों में चर्चा का विषय है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन