Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर के मैनेजर ब्रजेश मिश्रा से तंग इस वीडियो एडिटर ने नौकरी ही छोड़ दी! पढ़ें चिट्ठी

देश के बड़े मीडिया संस्थानों में से एक दैनिक भास्कर से जुड़े एक पत्रकार ने अपने कार्यस्थल के अनुभवों को साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भड़ास को भेजे गए अपने पत्र में उन्होंने मानसिक उत्पीड़न, अपमानजनक व्यवहार और संस्थान के भीतर की खराब कार्यसंस्कृति को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की है…नीचे पढ़ें


आदरणीय सर,

मैं प्रमोद कुमार प्रजापति, लखनऊ में दैनिक भास्कर में सीनियर वीडियो एडिटर के पद पर कार्यरत था। कार्य के दौरान मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मेरे मैनेजर द्वारा मुझ पर दबाव बनाया जाता रहा ताकि मैं नौकरी छोड़ दूं और उनकी पसंद के व्यक्ति को मेरी जगह रखा जा सके।

मैंने लखनऊ भास्कर में करीब साढ़े तीन साल तक काम किया। लेकिन नए मैनेजर ब्रजेश मिश्रा के आने के बाद स्थिति लगातार खराब होती चली गई। उन्होंने जानबूझकर मुझे परेशान करना शुरू किया—बात-बात पर अपमानित करना, अपशब्दों का प्रयोग करना और बार-बार नौकरी से निकालने की धमकी देना आम बात हो गई थी।

यह सिर्फ मेरे साथ ही नहीं हुआ, बल्कि कई अन्य कर्मचारियों ने भी इसी तरह की परेशानियों का सामना किया। कई लोगों ने इस संबंध में एचआर विभाग को ईमेल और शिकायतें भी कीं, लेकिन उच्च स्तर पर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही यह जानने की कोशिश की गई कि कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों हो रहा है।

इन्हीं परिस्थितियों के चलते मैंने 2 फरवरी को विधिवत नोटिस पीरियड पूरा करते हुए संस्थान से इस्तीफा दे दिया।

मेरा आपसे निवेदन है कि मेरी इस बात को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित करें, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि मीडिया जगत में भी इस तरह की कार्य संस्कृति और मानसिकता मौजूद है।

यह पूरा नोट मैंने अपनी स्थिति और अनुभव साझा करने के लिए लिखा है। आवश्यकतानुसार मैं अपना इस्तीफा संबंधी स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध करा रहा हूं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sunil shukla

    March 23, 2026 at 8:48 pm

    मैनेजर बृजेश मिश्रा जो कर रहा है वही उसके साथ भी होगा । मैनेजमेंट ने आज उसे चढ़ा रखा है कुछ महीनों तक काम निकालने के बाद उसे भी भागने के लिए मजबूर कर देगा ।
    सुनील शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन