Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती में एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी!

नई दिल्ली। प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक इन दोनों पदों के लिए वैकेंसी ओपन की गई है।

पदों का विवरण

  • पद का नाम: एसोसिएट / सीनियर एसोसिएट
  • कुल पद: 5
  • कार्यस्थल: प्रसार भारती सचिवालय और DD News, नई दिल्ली
  • नियुक्ति अवधि: 1 वर्ष (प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)
  • कार्य का स्वरूप: प्रशासनिक कार्य

कौन कर सकता है आवेदन?

  • केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के स्वायत्त संस्थानों से पे लेवल 5 से 8 के बीच से रिटायर हुए हों।
  • कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखते हों।
  • नोटिफिकेशन की तारीख तक उम्र 62 साल से कम हो।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें

नियुक्ति फुल टाइम होगी, इस दौरान कोई दूसरी नौकरी या असाइनमेंट नहीं किया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्य भी सौंपा जा सकता है। किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने का नोटिस देकर कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया जा सकता है। इस नियुक्ति के आधार पर पेंशन या नियमितीकरण का कोई दावा नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया

  • पदों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का टेस्ट या इंटरव्यू ले सकता है।
  • इंटरव्यू के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 12 फरवरी 2026 से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन करने और अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें- भड़ासजॉब्स

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन