Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रसार भारती में मंत्री नेता कैसे अपने रिश्तेदारों को सेट करा रहे हैं? आँखो देखी उदाहरण पढ़िए

शशि शेखर-

PTI की उस बिल्डिंग में मैं बैठा हुआ अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा था. सामने UPA 2 में शामिल एक महिला केन्द्रीय मंत्री की बेटी थी. सुंदर, आकर्षक. एक और मोहतरमा थी, पता चला, एक और पावरफुल केन्द्रीय मंत्री की भतीजी हैं.

आज इंटरव्यू था. प्रसार भारती के दर्जनों अधिकारी. BBC के वरिष्ठ पत्रकार Sanjeev Srivastava भी पैनल में थे. संजीव सर आजकल जयपुर में अपनी कचौरी की दुकान के कारण चर्चा में हैं. लेकिन, अकेले वही उस पैनल में थे, जिन्होंने मुझसे कुछ ढंग के सवाल पूछे. सूचना का अधिकार क़ानून पर मैं काम करता हूँ, यह जान कर वे मुझसे काफी इम्प्रेस दिखे.

खैर, बाकी के उम्मीदवारों के बारे में पता चला कि वे कई सालों से दूरदर्शन न्यूज में कान्ट्रेक्ट पर काम कर रहे है, इन्टर्न आदि हैं. मैंने सोचा यार मैं क्यों-कैसे आ गया यहाँ? मुझे आश्चर्य हो रहा था, DD News वालों ने आखिर मुझे कैसे कैमरा टेस्ट में पास कर दिया?

बहरहाल, मेरा नहीं होना था. नहीं हुआ. जिनका होना था, हुआ. आज इन नोटिफिकेशन पर नजर गयी. तो यह सब याद आ गया. सोचा शेयर करता हूँ. अब इस दो पद पर किसी मंत्री जी के रिश्तेदार अथवा जान-पहचान वालों की भर्ती न हुई तो मुझे फिर से आश्चर्य होगा. क्या सचमुच देश में रामराज आ गया है?

इन दो पदों के लिए निकली थी वैकेंसी
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन