Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दूरदर्शन केंद्र जयपुर को स्ट्रिंगर्स की तलाश, पैसों के साथ जानिए अप्लाई कैसे करना है?

दूरदर्शन के जयपुर रीजनल न्यूज यूनिट केंद्र में खबरों की कवरेज के लिए स्ट्रिंगर्स की जरूरत है. इसे लेकर राजस्थान के दस जिलों से प्रसार भारती ने आवेदन मांगे हैं.

जिन जिलों से आवेदन मांगे गए हैं उनमें अलवर, राजसमंद, कोटा, अजमेर, जालौर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सांचोर, अनूपगढ़ और ब्यावर शामिल हैं.

इसके लिए विजुअल कवरेज का अनुभव रखने वाले लोग ही आवेदन करें. खास बात ये की जयपुर दूरदर्शन में इस वक्त जो स्ट्रिंगर्स पैनल में हैं उन्हें आवेदन जरूर करना है, क्योंकि नया पैनल बनते ही पुराना पैनल बर्खास्त कर दिया जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया सट्रिंगर्स के पैनल को पुनर्गठित करने के लिए है.

पैसा कितना मिलेगा?
स्ट्रिंगर्स को लोकल कवरेज करने पर 1500 रुपया और आउटसाइड कवरेज के लिए 1800 रुपया भुगतान किया जाएगा. हां, स्ट्रिंगर्स के पास कैमरा व अन्य जरूरी उपकरण होने चाहिए.. जैसे जरूरत पड़ने पर लाइव जुड़ सकने का उपकरण.

करना क्या है?
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 1180 रुपया (जीएसटी 18% प्लस) का डीडी- प्रसार भारती (BCI) दूरदर्शन केंद्र जयपुर के पक्ष में सीलबंद लिफाफे पर स्ट्रिंगर्स पैनल आरएनयू, DDK जयपुर लिखकर 30 दिनों के अंदर भेज देना है.

ज्यादा जानकारी के लिए इस Link पर जाएं…. Jobsप्रसारभारती

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन