Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईबीएन मराठी चैनल के साउंड एक्जीक्यूटिव ने महिला पत्रकार से प्रेम में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या की

मुंबई से एक बुरी खबर आ रही है। यहां आईबीएन के मराठी समाचार चैनल में काम करने वाले मीडिया कर्मचारी ने महिला रिपोर्टर के प्रेम में पड़कर फिर धोखा खाकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गया. मीडियाकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मीडिया कर्मचारी का नाम नितीन शिर्के बताया गया है। यह घटना रविवार की रात परेल में घटित हुयी है। नितीन शिर्के ने बकायदे मृत्यु से पूर्व फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है. यह पोस्ट उसने १६ जुलाई को रात ९ बजकर ५१ मिनट पर पब्लिश की है।

नितीन शिर्के आईबीएन के मराठी समाचार चैनल में साउंड एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। नितीन शिर्के इसी समाचार चैनल में कार्यरत एक महिला पत्रकार से प्रेम करता था। मृत्यु से पूर्व फेसबुक पर किये गये पोस्ट में नितीन शिर्के ने लिखा है कि इस महिला ने प्रेम के नाम पर उसके साथ धोखा किया। उसने अपनी मृत्यु के लिये इस महिला और अन्य दो लोगों को जवाबदार बताया। मृत्यु से पूर्व उसने फेसबुक पर जो पोस्ट अपलोड किया है, उसमें लिखा है- ”इस महिला का एक पत्रकार के साथ प्रेम प्रसंग शुरू था, मगर वह तीन साल से मेरे साथ प्रेम के नाम पर खेल रही थी। उसने मेरा सिर्फ उपयोग किया है। इसलिये मैं आत्महत्या कर रहा हूं।” पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से मीडिया जगत के लोग स्तब्ध हैं।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
९३२२४११३३५

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन