विवेक त्रिपाठी-
एक साल.. शानदार, जानदार, बेमिसाल..
प्राइम न्यूज़ चैनल के नए मैनेजमेंट को आज पूरा एक साल हो गया. वैसे तो ये न्यूज़ चैनल करीब दस साल पुराना है लेकिन मनीष पांडेय जी ने जब इसे अपने हाथों में लिया तो ये कई महीने से बंद पड़ा था.. इसे नये सिरे से शुरू करने में ढेर चुनौतियां थीं.. पूरा सिस्टम ध्वस्त पड़ा था. फील्ड का भी और ऑफिस का भी.. न काम करने वाले लोग थे, न ही संसाधन.
धीरे-धीरे मनीष भाई ने टीम जोड़ी.. नोएडा में हेड ऑफिस मजबूत किया.. आज कोई नोएडा ऑफिस आता है और हमारा स्टूडियो देखता है तो तारीफ किए बगैर नहीं रहता..
तो मैं बता रहा था कि सबसे पहले यूपी देखना था क्योंकि खबरों के लिहाज से ये सबसे महत्वपूर्ण राज्य है.. यहां मैं प्राइम न्यूज़ से जुड़ा.. मेरी आक्रामक छवि उनको पता है, इसके बाद भी मुझे जिम्मेदारी सौंप दी..
मुझे आज भी याद है मनीष भाई से लखनऊ के शीरोज़ कैफे की वो मुलाकात.. उन्होंने कहा था, अब कहीं जाना नहीं है.. किसी बात की फिक्र भी नहीं करनी है.. रिटायरमेंट यहीं से होगा.. और उन्होंने पूरा यूपी मेरे भरोसे छोड़ दिया..
फिर उत्तराखंड, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में टीम बनी.. जम्मू-कश्मीर में हमारी मौजूदगी नहीं थी फिर भी पहलगाम अटैक में हमने जम्मू से रिपोर्टर कवरेज कराई. महाकुंभ में भी हमने यूपी में आस्था और भक्ति से सराबोर दो शानदार कॉन्क्लेव किए..
जल्द झारखंड, बिहार, बंगाल, गुजरात और दक्षिण के राज्यों में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.. और आप दर्शकों का सहयोग रहा तो विदेशों में भी हमारी टीम होगी..
मनीष जी के साथ काम करने का अपना अलग मजा है.. उनका अंदाज सबसे अलग है. मस्त मलंग.. बेफिक्र.. किसी का कोई दबाव उनको परेशान नहीं करता.. संबंधों को तवज्जो देते हैं..
प्राइम न्यूज़ की टीम को कभी अपने परिवार से अलग नहीं रखा उन्होंने. नोएडा ऑफिस में अन्नपूर्णा कैंटीन बनवाई जहां पूरा परिवार मिलकर एक साथ भोजन करता है. सबके लिए मेडिकल इंश्योरेंस और पीएफ की सुविधा दी.. जो संभव है, उन्होंने वो किया और लगातार कर रहे हैं..
न्यूज़ चैनल चलाना कोई आसान काम नहीं है.. कई चैनल शुरू होने के सात-आठ महीने में ही गायब हो जाते हैं लेकिन प्राइम न्यूज़ न सिर्फ एक साल से लगातार चल रहा है बल्कि राजनीति और नौकरशाही में जबरदस्त तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.. सत्ता के गलियारों में खलबली मचा रहा है.
मैंने बड़े-बड़े चैनल देखे जहां स्टाफ की दो-दो, तीन-तीन महीने की सैलरी पेंडिंग है, वहां प्राइम न्यूज़ के परिवार को एक साल से समय पर वेतन मिल रहा है.
ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.. एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि जब अच्छी टीम जुड़ जाती है तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. प्राइम न्यूज़ के साथ बहुत ही सशक्त टीम जुड़ी है जो निर्धारित समय से पहले लक्ष्य हासिल कर रही है.. मुझे विश्वास है कि मनीष भाई के नेतृत्व और इस जुझारू टीम के सानिध्य में हम और भी बेहतर करेंगे, ऊंची उड़ान भरेंगे, आसमान छुएंगे.. इबारत गढ़ेंगे..
मनीष जी और पूरी प्राइम फैमिली को बहुत बहुत बधाई…



