Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ख़बर से गुस्साए आसाराम समर्थकों ने दैनिक जागरण कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

asaram 1

आसाराम बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल और युवा सेवा संघ पंजाब के आह्वान पर आज आसाराम के समर्थकों ने दैनिक जागरण लुधियाना के कार्यालय पर धरना दिया। समर्थकों का कहना था कि 1 सितम्बर, 2014 के अंक में दैनिक जागरण ने आसाराम के विषय में भ्रामक और तथ्यहीन खबर छापी थी। ख़बर को लेकर उनके समर्थकों में खासा आक्रोश है।

आज जब सैकड़ों समर्थक दैनिक जागरण के कार्यालय के बहार एकत्र हो गए तो दैनिक जागरण वालों के हाथ पांव फूल गए। कुछ ही पलों में भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। साथ ही हॉक कमांडो की दो गाड़ियाँ भी बुला ली गईं। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारीयों ने समर्थकों से बातचीत की, उसके बाद जागरण के अधिकारी कार्यालय के बाहर आये।

asaram 2

जागरण वालों की इतनी भी हिम्मत नहीं हुई कि समर्थकों को अन्दर बिठा कर बात कर लें। पुलिस अधिकारियों के समक्ष दैनिक जागरण के उप महाप्रबंधक मनीष चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि दैनिक जागरण 15 सितम्बर तक माफीनामा छापेगा। जागरण के इस आश्वासन पर समर्थक शांत हुए।

समर्थकों का कहना था कि ये मीडिया क्या न्यायपालिका से ऊपर हो गया है जो आसाराम का मामला विचाराधीन होने के बावजूद उनको एक अपराधी की तरह पेश कर रहा है। साधकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस तरह की खबरें नहीं रुकी तो वे बिकाऊ मीडिया के विरुद्ध सड़कों पर उतरेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन