Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीटीआई के एडीटर इन चीफ पद के लिए प्रियंका टिक्कू मुख्य दावेदार

समाचार एजेंसी PTI में लंबे अंतराल बाद सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और उसका पहला चरण हो भी चुका है. PTI बोर्ड ने पहले ही हिंदुस्तान टाइम्स के चीफ लर्निंग ऑफिसर रहे वेंकी वेंकटेश को एमके राजदान की जगह नया सीईओ नियुक्त कर दिया है. अब एडीटर इन चीफ की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि एमके राजदान ही अब तक दोनों पद संभाल रहे थे. राजदान ने इन शीर्ष पदों समेत पीटीआई में 50 साल की अपनी लंबी पारी खेली है.

नए एडीटर इन चीफ को तलाश करने की जिम्मेदारी एकोर्ड इंडिया नाम की संस्था को दी गई है जो इस तरह की उच्चस्तरीय नियुक्तियों में अपनी सेवाएं देती हैं. खबर है कि पीटीआई में संपादक और उसके नेशनल ब्यूरो की चीफ प्रियंका टिक्कू नए एडीटर इन चीफ पद के लिए एक मुख्य उम्मीदवार हैं. पीटीआई एक ऐसा संगठन है जिसका उद्येश्य लाभ कमाना नहीं है और यह एक ऐसे बोर्ड द्वारा चलाया जाता है जिसमें देश के लगभग सारे शीर्ष समाचार संस्थान शामिल हैं। उन संस्थानों में टाईम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, द टेलीग्राफ और वीक जैसे समाचार संस्थान भी शामिल हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन