Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद संस्थान की तरफ़ से दिए जा रहे डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स में अप्लाई करें!

डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों और क्रिएटर्स के लिए The Public India की ओर से Digital Media Awards 2026 का ऐलान किया गया है। यह अवॉर्ड समारोह 3 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित किया जाएगा।

The Public India एक डिजिटल न्यूज़ और ओपिनियन प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 3 अप्रैल 2018 को आनंद वर्धन सिंह के नेतृत्व में हुई थी। संस्था लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्भीक अभिव्यक्ति और सार्थक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रही है। वर्ष 2026 में अपनी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्था ने इन डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स की शुरुआत करने का फैसला किया है।

इन अवॉर्ड्स का मकसद ऐसे पत्रकारों, फोटोजर्नलिस्ट्स और डिजिटल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित करना है, जिन्होंने डिजिटल माध्यम के जरिए लोकतंत्र को मज़बूत करने, हाशिये की आवाज़ों को मंच देने और सामाजिक रूप से प्रभावशाली पत्रकारिता की है।

अवॉर्ड कैटेगरी

इस वर्ष कुल पांच प्रमुख श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे—

जगदीप छोकर अवॉर्ड फॉर मीनिंगफुल जर्नलिज़्म– उन डिजिटल पत्रकारों के लिए, जिनका काम गहराई, तथ्यात्मकता और नैतिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

दानिश सिद्दीकी अवॉर्ड फॉर फोटो जर्नलिज़्म– डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सशक्त विज़ुअल स्टोरीटेलिंग करने वाले फोटोग्राफर्स के लिए।

हर्षवर्धन अवॉर्ड फॉर डिजिटल मीडिया इन्फ्लुएंसर– ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में प्रभावित करते हैं।

जूरी अवॉर्ड 2026– जूरी द्वारा विशेष रूप से चुने गए ऐसे व्यक्तियों को, जिनका योगदान पारंपरिक श्रेणियों से अलग लेकिन असाधारण हो।

महात्मा गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इन जर्नलिज़्म– पत्रकारिता में दीर्घकालीन और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला विशेष सम्मान।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

इन अवॉर्ड्स के लिए उम्र, क्षेत्र, भाषा या अनुभव की कोई सीमा नहीं रखी गई है। कोई भी व्यक्ति जो डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज में योगदान दे रहा है, नामांकन कर सकता है।

चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन नॉमिनेशन फॉर्म के जरिए आवेदन लिए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी हर कैटेगरी में पांच नाम शॉर्टलिस्ट करेगी, जिसके बाद ग्रैंड जूरी अंतिम विजेता का चयन करेगी। जूरी अवॉर्ड का फैसला पूरी तरह जूरी के विवेक पर आधारित होगा।

विजेताओं को क्या मिलेगा…. हर विजेता को—

  • पुरस्कार राशि
  • ट्रॉफी
  • प्रशस्ति पत्र (सिटेशन) दिया जाएगा।

संस्था के अनुसार यह पहल सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग का उत्सव है।

नामांकन के लिए इच्छुक लोग The Public India द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Satya Narayan Chaturvedi

    February 18, 2026 at 1:04 pm

    इस अवॉर्ड के लिए क्या करना होगा।कृपया डिटेल्स मेरे व्हाट्स एप्प नंबर – 9123182833 पर देने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन