Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

यूपी के वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा ने रिटायरमेंट के बाद आरएलडी से शुरू किया सियासी सफर

निर्मलकांत शुक्ला-

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने की सौंपी अहम जिम्मेदारी

हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स में यूपी वेस्ट के हेड और सीनियर रेजिडेंट एडिटर के पद से हुए हैं सेवानिवृत्त

हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स के सेवानिवृत्त सीनियर रेजिडेंट एडिटर पुष्पेंद्र शर्मा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर है कि हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड से सेवानिवृत्त होने के बाद पश्चिमी यूपी के हेड (बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ व मेरठ यूनिट) व वरिष्ठ स्थानीय संपादक रह चुके पुष्पेंद्र शर्मा अब सियासत के प्लेटफार्म पर उतर चुके हैं।

उन्होंने सियासी सफर की शुरुआत राष्ट्रीय लोक दल से की है। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की और आरएलडी की सदस्यता ग्रहण की। जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुष्पेंद्र शर्मा को आरएलडी में शामिल करने की तस्वीर साझा की।

वह पार्टी की गठित लोक संकल्प समिति 2022 में भी शामिल कर अहम जिम्मेदारी से नवाजे गए हैं। लोक संकल्प समिति 2022 जन भावनाओं को टटोलने के बाद अगले साल होने जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। श्री शर्मा मूलतः मेरठ के रहने वाले है। छात्र जीवन में भी वह राजनीति में अपना अहम स्थान रख चुके हैं। उनकी पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के रूप में रही है।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर पुष्पेंद्र शर्मा के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

राष्ट्रीय लोकदल की गठित लोक संकल्प समिति 2022, जिसमें पुष्पेंद्र शर्मा को शामिल कर अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Dushyant chaudhary

    July 29, 2021 at 8:54 pm

    जयंत चौधरी जी को ऐसे ही योग्य महानुभावो की जरूरत है, मैने एक रिपोर्टर के तौर पर आदरणीय संपादक जी जो कुछ सीखा वह जीवन मे महत्वपूर्ण पल साबित हुए। दोनों को प्रणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन