Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इमरान पुतिन संग गुलाबजामुन खा रहे और अपना बकलोल मीडिया मोदी-पुतिन फोन वार्ता को “मास्टरस्ट्रोक” बना कर भुना रहा है!

~सिद्धार्थ ताबिश

अभी दो महीने पहले ही, पुतिन ने जब पैग़म्बर मुहम्मद पर कार्टून बनाने वालों को “कोसा” था तब ये नहीं पता था कि वो कितनी बारीकी से अपने “दोस्त” तय कर रहे हैं.. इमरान खान ने तो उन्हें फ़ोन करके उन्हें इस बयान के लिए धन्यवाद दिया था.. खाड़ी के देशों ने भी पुतिन की जमकर तारीफ़ की थी..

अभी भी इमरान खान दो दिन से रूस में ही बैठे पुतिन के साथ गुलाबजामुन खा रहे हैं और यहाँ का “बकलोल” मीडिया मोदी के साथ पुतिन की 25 मिनट की बातचीत को “मास्टरस्ट्रोक” बना कर भुना रहा है.

रूस लगातार कश्मीर से लेकर हर मुद्दों पर भारत के ख़िलाफ़ बहुत धीरे धीरे और बहुत समझदारी से जा रहा है.. यहाँ के लोग और नेता खुल्ले आम अब UAE समेत तमाम देशों को अपना दुश्मन बनाये ले रहे हैं.. चाइना पूरी तरह पकिस्तान के साथ है.. और रूस भी अब उन्हीं के साथ है

और यहाँ का मीडिया पूरी तरह से भारत के “भोले” लोगों को WhatsApp और न्यूज़ द्वारा भ्रामक और झूठी जानकारी वाली “अफ़ीम” सुंघाए है और ये लोग वही सूंघ में मस्त हैं.. दलाल मीडिया इमरान को कोसकर, मुसलमानों को कोसकर इन्हें इनके ड्राइंग रूम में सोफ़े पर ही “कामोत्तेजित” कर रहा है और इनकी “सुरसुरी” बनाये हुवे है

चीन ने पकिस्तान और रूस के साथ बिसात बिछा दी है.. रूस का ये युद्ध जाने कितनों को आगे बढ़ने का “हौसला” देगा.. आसार अच्छे नहीं दिख रहे हैं.. प्रकृति हम सबका भला करे और युद्ध जैसे “पागलपन” से हम सबको बचाए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन