Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संयुक्त सचिव पद के लिये राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने की अपील!

पंकज-

लखनऊ : राज्‍य मुख्‍यालय मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति का चुनाव चल रहा है। रविवार 21 मार्च को मतदान है। वक्‍त है कि हम इस मौके का फायदा उठाकर उन लोगों को चुनें जो वास्‍तव में पत्रकार हैं।

ऐसे लोगों को ना चुनें जो जीतने के बाद अपने कामों में व्‍यस्‍त हो जायें।

संयुक्‍त सचिव पद के लिये राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मैदान में हैं। राघवेंद्र एक खांटी पत्रकार हैं और जुझारू तेवर रखते हैं, जो उन्‍हें इलाहाबाद विवि ने दिया है।

राघवेंद्र सुख दुख में शामिल होने वाले पत्रकार हैं। पुराने और घाघ लोगों को अपना नेता चुनने की बजाय उन लोगों को आगे लेकर आयें जो ताजा हवा जैसे हैं।

संयुक्‍त सचिव पद के लिये तमाम उम्‍मीदवार अथाह पैसे खर्च कर रहे हैं। दारू-पैसा बांटा जा रहा है। आखिर बुद्धिजीवी वर्ग के चुनाव में इस तरह के कृत्‍य की क्‍या आवश्‍यकता है?

जाहिर है कि जो पैसे खर्च करेगा, वह पैसा कमाने में भी जुटेगा, चाहे इसके लिये पत्रकारिता और पद की गरिमा बेचनी ही क्‍यों ना पड़े। इसलिये आइए एक ऐसे उम्‍मीदवार को चुने जो आपके साथ खड़ा रहे और जो प्‍यार से आपका कीमती वोट चाहता है ना कि आपको खरीदकर।

राघवेंद्र के नाम के सामने दस नंबर पर टिक लगाकर ऐसे उम्‍मीदवार को चुने जो आपका अपना हो, पत्रकार हो, सुख दुख में साथ खड़ा रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjog walter

    March 20, 2021 at 11:37 pm

    मैंने अब तक 2300 ख़र्च किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन