Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत के साथ राघवेन्द्र पाण्डेय की नई पारी

लखनऊ, 26 अगस्त 2023 : युवा पत्रकार राघवेन्द्र पाण्डेय ने रिपब्लिक भारत में नई शुरुआत की है. यहां पर वह स्टेट प्रिंसिपल करेस्पांडेंट यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके पहले राघवेन्द्र पाण्डेय इंडिया न्यूज यूपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंडिया न्यूज से पहले पाण्डेय अनादि टीवी चैनल में ब्यूरो चीफ यूपी का कार्यभार देख रहे थे.

राघवेंद्र पाण्डेय का व्यक्तित्व पत्रकारिता में तब दिखा जब वह साउथ एशिया की सबसे लीडिंग न्यूज़ एजेंसी ANI से जुड़े. 2017 दिल्ली में संवाददाता के रूप में प्रभावशाली रिपोर्टिंग करते हुए प्रभावशाली छाप छोड़ा. इनके काम को देखते हुए संस्था ने इनको 2018 में लखनऊ भेजकर उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी.

इस दौरान राघवेन्द्र पाण्डेय ने राष्ट्रपति कवरेज, प्रधानमंत्री कवरेज, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव के साथ ही देश प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर शानदार रिपोर्टिंग की. कहा जाता है कि राघवेंद्र पाण्डेय की शासन सत्ता के साथ विपक्ष के नेताओं में मजबूत पकड़ है.

राघवेन्द्र पाण्डेय ने पत्रकारिता की शुरुआत लखनऊ से 2010 में खोज इंडिया टीवी चैनल से की. इसके बाद अक्टूबर 2011 में वह दिल्ली आ गए और अन्ना आंदोलन की कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दिल्ली में ही 2012 में संचार टाइम मीडिया ग्रुप में 3 वर्ष तक कार्य किया. उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 वर्ष के लिए K न्यूज़ चैनल में शानदार काम किया.

राघवेन्द्र पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि यह बेबाक, साफ, सत्य और ईमानदारी को ही अपनी ताकत बनाकर चलते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन