Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

NBT के शुक्ला पत्रकार की फोटो लगाकर बहराइच वाले मिश्रा को श्रद्धांजलि दे दिए हिंदू संगठन

यूपी के बहराइच जिले में पिछले दिनों हुए उपद्रव में रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की डेथ हो गई थी. लेकिन यह मामला अब हिंसा या निधन को लेकर नहीं बल्कि रामगोपाल मिश्रा की जगह गलत व्यक्ति की तस्वीर लगाकर श्रद्धांजलि देने को लेकर तूल पकड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि हिंदू सेना व अन्य कुछ हिंदूवादी संगठनों ने रामगोपाल मिश्रा की जगह राघवेंद्र शुक्ला का फोटो चिपकाकर आँसू बहाए हैं. राघवेंद्र शुक्ला नवभारत टाइम्स के पत्रकार हैं. जिन्होंने इस मसले पर फर्जी तस्वीरें लगाकर फेसबुक पोस्ट भी लिखा है. नीचे पढ़ें…


राघवेंद्र शुक्ला-

श्रद्धांजलि देने की ऐसी जल्दी भी न हो कि श्रद्धापात्र को पहचानने भर का ही समय न रहे। किसी ने बहराइच वाले राम गोपाल मिश्रा को लेकर कविता लिखी लेकिन उनकी फोटो नहीं पहचान पाए। एनबीटी के ऑथर पेज से मेरी फोटो उठाकर कविता के साथ लगा दी। अभिषेक ने इसका स्क्रीनशॉट भेजा तो लगा कि दो-एक लोगों ने गलती से फोटो लगाई होंगी, जिसका कारण भी समझ आता है। फिर थोड़ी पड़ताल की तो पता लगा कि यहां तो कुएं में ही भांग पड़ी है। फेसबुक से लेकर ट्विटर (एक्स) तक तमाम लोगों ने राम गोपाल मिश्रा की जगह मेरी ये फोटो लगा रखी है। भला हो कि इसके नीचे नाम लिख रखा था। वरना फोटो तो ये डरावनी है। (कविता (?) भी निहायती भड़काऊ क़िस्म की लिखी है।)

बताना ये है कि ये फोटो रामगोपाल मिश्रा की नहीं है। मेरी है और मैं अभी हूं। यार-दोस्त लोगों ने कन्फर्म कर लिया है। हम भी कन्फर्म किए दे रहे हैं। किसी को कहीं भी ऐसी पोस्ट में ये फोटो दिखे तो कृपया सादर उन्हें बताएं कि वो सही फोटो लगाएं।


इस मामले में नवभारत टाइम्स की वेबसाइट में खबर भी प्रकाशित की गई है, जिसका शीर्षक है- “हिंदू सेना वालों जरा शर्म करो, ये राम गोपाल मिश्रा नहीं, राघवेंद्र शुक्ला हैं… मौत पर कर रहे ये कैसी राजनीति?”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन