Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राहुल गांधी के भाषण का इंडियन एक्सप्रेस और दी टेलीग्राफ द्वारा कवरेज!

संजय कुमार सिंह-

पत्रकारिता का पुरस्कार देने वाला अखबार, इंडियन एक्सप्रेस, इंटरनेट पर अपने पाठकों से ग्राहकी के पैसे लेकर उन्हें बता रहा है कि भारत माता से संबंधित राहुल गांधी की टिप्पणी संसद के रिकार्ड से निकाल दी गई।

दूसरी ओर, इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध, अक्सर शीर्षक से प्रयोग और पहला पन्ना अनूठा पेश करने वाला अखबार द टेलीग्राफ बता रहा है कि राहुल गांधी ने क्या कहा। कहने की जरूरत नहीं है कि रिकार्ड में नहीं है तो खबर नहीं है। लेकिन ऐसा पहले होता था। अब जब दुनिया ने कल सीधे प्रसारण में देख लिया कि राहुल गांधी ने क्या कहा तो रिकार्ड से हटा दिया गया वाकई बड़ी खबर है। पसंद और प्राथमिकता संपादकों की।

दरअसल, डिजिटल इंडिया तय नहीं कर पाया है। इसलिए पत्रकार बता नहीं रहे हैं और करना क्या है यह शायद पता ही नहीं हो। सरकार की प्राथमिकता कैसे कानून बनाना है वह आप जानते हैं और इस तरह के मामले कितने महत्वपूर्ण हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। चूंकि ऐसा पहले भी हो चुका है इसलिए मैं उम्मीद करूंगा कि कोई तो यह बताये कि इस मामले में वास्तविक स्थिति क्या है? आपको पता चले तो मुझे भी बताइये फिलहाल नामुमकिन को मुमकिन होते हुए देखिये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन